कृपा नारायण की सौवीं जन्म शताब्दी पर आयोजित हुआ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
'दांत की हीरे की तरह करें रखवाली'

लखनऊ । मंगलम दिव्यांग हितार्थ संस्था की और से स्वर्गीय कृपा नारायण जी की सौवीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन गुरुवार 25 जनवरी 2024 को, “बंधु जी उत्सव वाटिका”, भुइयन देवी मंदिर के पास, साठ फिटा रोड, जानकीपुरम विस्तार में किया गया।

इसमें “ओरल हेल्थ” के प्रति लोगों को जागरूक किया गया वहीं दिव्यांगों की जांच कर उन्हें पैर के जूते आदि वितरित किये गए। इसके साथ ही जरूरतमंदों को सुनने की मशीन भी भेंट की गई। इस आयोजन के मुख्य अतिथि समाजसेवी दिनेश खरे थे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज में समाज सेवा व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य होता है।

केजीएमयू दल में दंत चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित डॉ.मोहित कुमार कन्नौजिया, सौम्या मिश्रा, डॉ.अपूर्वा वत्स, निहाल कुमार ने “ओरल हेल्थ” के सत्र का संचालन किया। उन्होंने बताया कि दांतों की रखवाली हीरे की तरह करनी चाहिए। इसके लिए रोज दिन में दो बार नियमानुसार ब्रश जरूर करना चाहिए। मीठा आदि अधिक नहीं खाना चाहिए। किसी भी तंबाकू उत्पादों का उपयोग नहीं करना चाहिए। डायबिटीज को नियंत्रण में रखना चाहिए। पानी पर्याप्त मात्रा में पीते रहना चाहिए। साल में कम से कम एक बार डॉक्टर के पास जाकर दांतों की जांच अवश्य करवानी चाहिए।
इस अवसर पर दर्जनों प्रतिभागियों को मंजन करने का सही तरीका सिखाया गया वहीं औषधिक टूटपेस्ट भेंट भी किया गया। दिव्यांग शिविर में देवी प्रसाद गुप्ता को हियरिंग एड-सुनने की मशीन दी गई वहीं दिव्यांग दिवाकर को पैर के जूते दिये गए। इसके साथ ही पैरों से दिव्यांग चिनहट की ज्योति और दिलीप को उपकरणों के लिए जांचे की गईं।
इस अवसर पर हजरतगंज स्थित माथुर रेडियोज के प्रमुख एन.पी.माथुर सहित तकनीकी दल में सुरेन्द्र कुमार माथुर, सहित आरके वर्मा उपस्थित रहे। इस शिविर में आयोजक मंगलम संस्था की ओर से संयुक्त मंत्री मेजर के. किशोर, जनरल सेक्रेटरी अनुपम नारायण, सदस्य संजीव सक्सेना और उत्तर प्रदेश महोत्सव के संयोजक अमित सक्सेना सहित प्रतिभान सिंह, राजकुमार, वीरेंद्र कुमार, राम आसरे, शिवांश सक्सेना, शैलेन्द्र मोहन, अजय, पंकज तिवारी सहित अन्य की भी सक्रिय भागीदारी रही।



