उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के विभिन्न कार्यालयों एवं अनुरक्षण डिपों में ’राष्ट्रीय मताधिकार दिवस’ पर शपथ दिलाई गयी

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में ’राष्ट्रीय मताधिकार दिवस’ मनाया गया। मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के विभिन्न कार्यालयों एवं अनुरक्षण डिपों में ’राष्ट्रीय मताधिकार दिवस’ पर शपथ दिलाई गयी।

इसी परिप्रेक्ष्य में मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने मण्डल कार्यालय परिसर में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी निर्वाचनों मेें अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु सामूहिक रूप से शपथ दिलायी।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक ने कहा कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ लेते हैं, कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनांे में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button