उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नमो नव मतदाता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया गया : आनन्द द्विवेदी

लखनऊ : लखनऊ महानगर की प्रत्येक विधानसभा में 25 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले नमो नव मतदाता सम्मेलन के संबंध में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैसरबाग पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि चुनावों में नवमतदाता युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहती है। जिसको ध्यान में रखते हुए पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए निरंतर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सभी कॉलेज, शिक्षण संस्थाओं और कोचिंग सेंटरों में नव युवाओं से संपर्क कर 7820078200 पर मिस्ड कॉल कराकर प्राप्त लिंक के माध्यम से नव मतदाता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया गया।

देश के लगभग 50 लाख पंजीकृत नव मतदाताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 25 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।
भाजयुमो द्वारा देश और प्रदेश में विधानसभा स्तर पर नवमतदाता सम्मेलन आयोजित हो रहे है लखनऊ महानगर में नवमतदाता सम्मेलन प्रत्येक विधानसभा में दो स्थानों में आयोजित किया जाएगा प्रत्येक विधानसभा में दो कार्यक्रम न्यूनतम 1000 नव मतदाताओं की सहभागिता के साथ आयोजित किये जाएगे।

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को लखनऊ महानगर प्रत्येक विधानसभा में दो कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर बड़ी एलईडी लगाकर युवा नव मतदाता माननीय प्रधानमंत्री जी का प्रातः 11बजे वर्चुअल रूप से संबोधन सुनेगे। सुभाष गर्ल्स कॉलेज पुरनिया चौराहा, खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज चौक, के.के.सी कॉलेज चारबाग, डी.ए.वी कॉलेज,क्राइस्ट चर्च कॉलेज हजरतगंज, जुबली डिग्री कॉलेज, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज, सिटी कान्वेंट राजाजीपुरम में सम्मेलनों का आयोजन होगा । अभियानों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए विधानसभा स्तर पर संयोजक नियुक्त किए गए हैं जिसमें युवा मोर्चा महामंत्री अमित त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता, संजय शुक्ला, सचिन सोनकर, आशुतोष तिवारी को 25 तारीख नव मतदाता सम्मेलनों की जिम्मेदारी दी गई। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button