उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

चलो ऐप का अयोध्या में यात्रियों से आग्रह: सार्वजनिक बसों का उपयोग करें, शहर को भीड़भाड़ मुक्त बनाएं

लखनऊ : अयोध्या में ऐतिहासिक रामराज्य क्षण के दौरान लाखों यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, यूपी सरकार ने चलो ऐप के साथ शहर में चलने वाली सभी 150 सिटी बसों की लाइव ट्रैकिंग करने के लिए करार किया है। यात्री ऐप का उपयोग करके मैप पर अपनी बसों को लाइव ट्रैक कर सकेंगे और देख सकेंगे कि उनकी बस कितने मिनट की दूरी पर है। चलो ऐप को प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

चलो अपनी टेक्नोलॉजी के जरिये सभी के लिए बस यात्रा को सुविधाजनक बना रहा है एवं राज्य परिवहन विभागों और बस ऑपरेटरों के साथ मिलकर बेहतरी के लिए काम करता रहा है। अयोध्या में लाइव ट्रैकिंग सुविधा से सभी अयोध्यावासी और बाहर से आए यात्री अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकेंगे और बस स्टॉप पर प्रतीक्षा करने से बच सकेंगे। सरकार का मानना है कि इससे यात्री बसों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित होंगे और सड़क पर वाहनों की संख्या में कमी आएगी, जिससे सभी के लिए यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी।

चलो टेक्नोलॉजी पहली बार 2019 में उत्तर प्रदेश में लॉन्च की गई थी और इसे राज्य भर के 7 शहरों में सफलतापूर्वक लागू किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button