चिराग पासवान द्वारा मकर संक्रांति पर आयोजित सहभोज में शामिल हुए राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर

बिहार : बिहार प्रदेश मुख्यालय श्री कृष्णापुरी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित सहभोज में शामिल हुए राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी , बिहार बीजेपी प्रदेश नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी , आर एल ए डी राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी , जाप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव एवं बिहार प्रदेश के कई गणमान्य नेता शामिल हुए.

इस दही चुरा महाभोज में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास कटिहार जिला अध्यक्ष संगीता देवी एवं महिला जिला अध्यक्ष नीतू यादव, संगठन मंत्री राजीव रंजन ,पंचायती राज जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, आईटी सेल जिला अध्यक्ष रोहन महतो,जिला उपाध्यक्ष प्रत्यय अमृत एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.








