उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कैंपस ड्राइव में 40 महिलाओं को मिला रोजगार

लखनऊ। प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि राजकीय आईटीआई, अलीगंज, लखनऊ में कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सत्यकान्त, संयुक्त निदेशक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ के द्वारा किया गया तथा अपने वक्तब्य में कहा कि मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत लोगों को रोजगार दिलाने का कार्य किया जा रहा है।

एम. ए. खाँ ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर ने बताया कि मेले कुल 40 अभ्यर्थियों को रूपये 15000 से 25000 प्रतिमाह के वेतन एवं अन्य सुविधाएं जैसे उपस्थिति पुरस्कार एवं फ्री कैन्टीन की सुविधा के साथ जाॅब के आफर दिये गये।

चयन से वंचित रह गये महिला अभ्यर्थियों के लिए 25 जनवरी 2024 को राजकीय आई0टी0आई0, अलीगंज, लखनऊ में आयोजित टाटा मोटर्स लि0, चिनहट, लखनऊ द्वारा आयोजित कैम्पस में प्रतिभाग कर सकती है। जो महिला अभ्यर्थी 12वीं पी0सी0एम0 अथवा 12वीं पी0सी0बी0 40 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण हो उनको भी कम्पनी नौकरी देगी अथवा दो वर्षीय 32 व्यवसायों में उत्तीर्ण आई0टी0आई0 पास महिला अभ्यर्थियों को कम्पनी द्वारा नौकरी दी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button