उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“शान-ए-अवध के रंग-उत्तर प्रदेश महोत्सव के संग’’ “सारेगामापा स्टार के रंग-उत्तर प्रदेश महोत्सव के संग’’

की बयार "8वें उत्तर प्रदेश महोत्सव" में गीत-संगीत,नृत्य एवं रैंप वॉक का आयोजन

लखनऊ : सृजन फाउंडेशन” द्वारा बंधुजी उत्सव वाटिका,जानकीपुरम विस्तार में “8वाँ उत्तर प्रदेश महोत्सव” 10 जनवरी से आयोजित हो रहा है।

इस आयोजन के दौरान आज सुगम गीत- संगीत,नृत्य एवं रैंपवॉक का आयोजन किया गया। जिसके तहत “यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया”, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई के द्वारा कार्यक्रम “शान-ए-अवध के रंग-उत्तर प्रदेश महोत्सव के संग’’ का आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुति सराहनीय रही। जिसे उपस्थित लोगों का भरपूर प्यार और वाहवाही मिली।

इकाई के कलाकारों को मंच और सम्मान “सृजन फाउंडेशन” के अध्यक्ष डा.अमित सक्सेना के द्वारा प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत नूपुर उपाध्याय ने भरतनाट्यम नृत्य की एकल प्रस्तुति ने अचंभित कर दिया।

इसके उपरांत इकाई उपाध्यक्ष चंद्रभूषण अग्रवाल के निदेशन में उत्तराखंडी समूहनृत्य नाटिका एवं फैशन शो कलाकारों द्वारा पेश किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से मीनाक्षी अग्रवाल,चंद्रभूषण अग्रवाल,भारती, दीप्ति सिंह,अर्चना पूजा ने प्रमुखता से भाग लिया।

इकाई अध्यक्ष गोपेन्द्र वर्मा ने ‘आया है मुझे फिर याद वो ज़ालिम,वनमैन डीजे अमित अरोड़ा ने रीमिक्स गीत गाकर सबको इतनी ठंड में तालियां बचाने और झूमने पर मजबूर कर दिया। नवीन वर्मा पैसठ साल की उम्र में गीत सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी।

शैलेंद्र मोहन के गीत ने सदीँ में गमीँ का अहसास कराया। दीप्ती सिंह नृत्य प्रसुति प्रशंसनी रही। कार्यक्रम के सफल संचालन में इकाई पूर्व उपाध्यक्ष मो. खलील खान एवं इकाई सचिव पंकज श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम की सफलता की बुलंदियों में ले जाने में इकाई उपाध्यक्ष चंद्रभूषण अग्रवाल की भूमिका सराहनीय थी।

इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष गोपेन्द्र वर्मा, इकाई उपाध्यक्ष नवीन गर्ग,कार्याकारणी सदस्य एवं पूर्व इकाई चैयरमैन आशुतोष अग्रवाल, आजीवन सदस्य हरीश उपाध्याय,विवेक प्रकाश,मीनाक्षी अग्रवाल,तृष अग्रवाल,विजय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। रैंपवॉक की कोयोग्राफी चंद्रभूषण अग्रवाल ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button