उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय यूवा पुरस्कार 2024 , नासिक में हुए संपन्न

नासिक, : 27वें वें राष्ट्रीय महोत्सव के चौथे दिन देश भर से आये 15 युवाओं को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्यमंत्री, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय निशीथ प्रमानिक के हाथों युवाओं सम्मानित हुआ। इस दौरान युवा मंत्रालय की डायरेक्टर माननीय  वनिता सूद, माननीय विभागीय आयुक्त  राधाकृष्ण गमे और महाराष्ट्र के माननीय खेल आयुक्त डॉ.सुहास दिवसे मौजूद रहे।

नासिक शहर में आयोजन हो रहे राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान आयोजित राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित युवाओं के नाम कुछ इस प्रकार है :  अधि दैव (17), गुरुग्राम, हरियाणा, अंकित सिंह, छत्तरपुर, मध्य प्रदेश,  बिसाठी भरत , अनंतपुरम, आंध्र प्रदेश, श्री केवल किशोरभाई पावरा (27) बोटाद, गुजरात, सूश्री पल्लवी ठाकुर (26), पठानकोट, पंजाब, प्रभात फोगाट (25), झज्जर, हरियाणा
राम बाबू शर्मा (28), जयपुर, राजस्थान,  रोहित कुमार (29), चंडीगढ़, साक्षी आनंद (26), पटना, बिहार,  सम्राट बसाक (28), धलाई, त्रिपुरा, सत्यदेव आर्य (30), बरेली, उत्तर प्रदेश ,वैष्णवी श्याम गोतमारे (26), अकोला, महाराष्ट्र, सुश्री विधी सुभाष पलसापुरे (26), लातूर, महाराष्ट्र,  विनीशा उमाशंकर (17), तिरुवन्नामलाई, तमिलनाडु, विवेक परिहार, उधमपुर, जम्मू-कश्मीर से प्रमुख विजेता रहे

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, 15 से 29 वर्ष की आयु समूह के युवाओं को राष्ट्रीय या सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की पहचान के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार युवा को उनके समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, ताकि वह अपनी व्यक्तिगत संभावना को बेहतर नागरिक के रूप में सुधार सकें। यह पुरस्कार हर वर्ष राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान दिया जाता है जो हर वर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आरंभ होता है। शहर के महा युवा ग्राम हनुमान नगर में यह पुरस्कार समारोह संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button