उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संजय मिश्रा की फिल्म अंतिम फाँसी की शूटिंग लखनऊ में होगी

रिश्तों एहसासों से परिपूर्ण फिल्म होगी अंतिम फाँसी

लखनऊ: फिल्म शूटिंग के क्षेत्र में लखनऊ बॉलीवुड के पसंदीदा शहरों में से एक है, वर्तमान दिनों में कोई न कोई सितारा अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ की तरफ अपना रुख कर रहा है, इसी क्रम में अगला नाम है फिल्म अंतिम फाँसी का जिसकी शूटिंग भी जल्द लखनऊ, बाराबंकी, मलिहाबाद में शुरू होने वाली है।

कृष्णा शांति प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग जनवरी माह के अंत में लखनऊ से शुरू होगी और लगभग एक माह तक चलेगी।बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके संजय मिश्रा इस फिल्म में मुख्य किरदार अदा करेंगे जबकि उनके साथ बॉलीवुड की मंझी हुई अदाकारा जरीना वहाब भी इस फिल्म में नज़र आएंगी। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए संजय मिश्रा ने कहा कि यह किरदार बहुत ही गम्भीरता और गहराई में डूबा हुआ किरदार है और किसी भी एक्टर के लिए इस तरह के किरदार को निभाना अपने आप में गर्व की बात है.

इस फिल्म के लेखक और निर्देशक अरविंद कुमार पांडेय हैं
जबकि इसको प्रोड्यूस सूरज सूर्य मिश्रा और शालू मिश्रा कर रहे हैं। फिल्म की खास बात यह है की इसमें लखनऊ के लोकल कलाकारों को अपना जौहर दिखाने का पूरा मौका मिलेगा।

लेखक और निर्देशक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि यह फ़िल्म बेहद संवेदनशील विषय पर फ़िल्म है और इस तरह की कहानी अभी तक कही नहीं गई है। इस फ़िल्म में केरला स्टोरी फेम के उमर शरीफ़, बजरंगी भाईजान फेम मुस्तक़िल कुरैशी सरीखे अन्य कलाकार भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।

फ़िल्म निर्माता सूरज सूर्य मिश्रा और शालू मिश्रा ने कार्यक्रम में बताया कि अंतिम फाँसी इमोशन, ड्रामे से भरपूर एक जीवंत फिल्म होगी, जो कहीं न कहीं लोगों को समाज के सच से मुखातिब करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button