उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केन्द्र सरकार ने दिल्ली में हज़ारों मकान दिल्ली के गरीबों के लियें बनवाये हैं, केजरीवाल बताएं कि उन्होंने क्या किया : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के झुग्गी बचाने के अभियान को खुद के राजनीतिक वजूद को बचाने का अभियान बताया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि भ्रष्टाचार और आकर्मणता के आरोपो के साथ ही विकास भी ना करने के आरोपो में घिरी आम आदमी पार्टी आज अपने राजनीतिक वजूद को बचाने के लिए एक तरफ कांग्रेस के सामने गिड़गिड़ा रही है तो दूसरी तरफ झुग्गीवालों और दिल्ली की गरीब जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली का हर गरीब सवाल पूछ रहा है कि आखिर वे मकान क्यों नहीं आवंटित किए गए। अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और सुश्री आतिशी को इसका जवाब देना पड़ेगा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा दिल्ली के कठपुतली कॉलोनी, कालकाजी एवं जेलरवाला बाग पर हज़ारों मकान गरीबों के लियें बनाये हैं लेकिन केजरीवाल बताये कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कितने गरीबों को मकान दिया।

मोदी सरकार दिल्ली में 72 लाख लोगों लगातार फ्री राशन उपलब्ध करा रही है, लगभग 2 लाख फ्री उज्जवला कनेक्शन उपलब्ध कराये हैं, लाखों गरीबों को सुनिधि सुरोजगार ऋण उपलब्ध करायें हैं इसके ठीक विपरीत केजरीवाल ने वादे के बावजूद किराये के मकानों में रहने वाले असल गरीबों तक ना तो प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचने दिया अगर ना ही उन्हे फ्री बिजली पानी का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के अंदर अगर प्रधानमंत्री आवास योजना लागू होती तो दिल्ली के गरीबों को उनका अपना मकान मिल जाता, लेकिन राजनीतिक द्वेष में अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र सरकार की योजना को दिल्ली में लागू ना करके दिल्ली के गरीबों को विकास एवं लाभ से वंचित कर दिया है। दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि कौन सिर्फ बातें कर रहा है और कौन काम कर रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button