कैबिनेट मंत्री प्रौद्योगिकी परिषद,उ०प्र० तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,उ०प्र० द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया

लखनऊ : कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद,उ०प्र० तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,उ०प्र० द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

मंत्री जी के द्वारा विज्ञान मॉडल पर उपस्थित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्होंने विद्यार्थियों को नवीन भारतवर्ष का उज्जवल भविष्य बनने की सीख भी दी। इसके उपरांत मंत्री जी के द्वारा वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला, गोरखपुर का अवलोकन किया गया तथा वीर बहादुर सिंह, गोरखपुर में प्रस्तावित विज्ञान पार्क की भूमि का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक डॉ धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव तथा वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के प्रभारी महादेव पांडे वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के प्रभारी/वैज्ञानिक अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री जी के द्वारा विज्ञान पार्क को शीघ्र बनाए जाने एवं ससमय पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए। माननीय मंत्री जी के द्वारा वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला शो का अवलोकन भी किया गया। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के शो के अवलोकन के उपरांत माननीय मंत्री जी ने संतोष व्यक्त किया। मंत्री जी के द्वारा यह निर्देश दिए गए की जनपद आगरा में भी नक्षत्रशाला का निर्माण एवं साइंस पार्क का निर्माण कराया जाए।



