उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया

लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे की महाप्रबन्धक सौम्या माथुर ने आज प्रमुख मुख्य इंजीनियर रंजन यादव, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा, मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर राजेश पाण्डेय, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एम. के. अग्रवाल, मुख्य इंजीनियर सा0, संजय यादव, सीटीपीएम आशीष भाटिया, सचिव/महाप्रबन्धक आनन्द ऋषि श्रीवास्तव तथा लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/इंफ्रा  राजीव कुमार एवं मुख्य परियोजना प्रबन्धक/गतिशक्ति  राघवेन्द्र कुमार तथा समस्त शाखाधिकारी की उपस्थिति में लखनऊ मण्डल के रामघाट हाल्ट एवं कटरा रेलवे स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के आरम्भ में महाप्रबंधक ने कटरा रेलवे स्टेशन पर हुए यात्री सुविधा उन्नयन निर्माण कार्याे का निरीक्षण किया। उन्होनें स्टेशन मास्टर कार्यालय, स्टेशन के नये प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, पी.पी. शेल्टर, नये प्रसाधन का निर्माण तथा पुराने प्रसाधन का नवीनीकरण, 40,000 लीटर क्षमता के वॉटर हेड टैंक का निर्माण, मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु प्रतीक्षालय का सौन्दर्यीकरण, बैठने की व्यवस्था बैंच, ग्लोशाइन स्टेशन नाम बोर्ड, साइनेजेज, वाटर बूथ तथा प्रर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अवलोकन किया।

उन्होनें संबंधित अधिकारियों को अयोध्या परिक्षेत्र में चल रही रेल परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण किये जानेे पर बल दिया। जिससे यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द बेहतर यात्री सुविधा उपलब्ध हो सकें।


इसके पश्चात् महाप्रबंधक ने रामघाट हाल्ट स्टेशन के विकास कार्याे की अद्यतन स्थिति का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने रामघाट हाल्ट स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाए जा रहे मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा।

स्टेशन नवनिर्मित मल्टीफंक्शनल काम्प्लेक्स के निर्माण हो जाने से यात्रियों की सुविधा हेतु टिकट विंडो, सामान्य उपयोग में आने वाली वस्तुओं की खानपान स्टॉल, रिटायरिंग रूम की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

उन्होंने स्टेशन प्लेटफार्म सतह के अपग्रेडेशन एवं उच्चीकरण, पे एण्ड यूज प्रसाधन तथा सर्कुलेटिंग एरिया का भी अवलोकन किया।
इसके पूर्व महाप्रबंधक ने गोंडा परिक्षेत्र के अंतर्गत विद्युत लोको शेड एवं ’आर.ओ.एच. शेड’ तथा उप मण्डलीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के आरंभ में महाप्रबंधक ने गोंडा स्थित ‘विद्युत लोको शेड’ में संरक्षा निरीक्षण के दौरान ओवरहालिंग अनुभाग, बोगी अनुभाग, विद्युत रनिंग शेड के इंफ्रास्ट्रक्चर व उक्त अनुभागों में लोको के रखरखाव एवं शेडूल्य अनुरक्षण कार्य एवं लोको अनुरक्षण में लगने वाले विभिन्न आधुनिक उपकरणों, टूल्स, तथा बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा निर्मित नए टॉयलट युक्त विद्युत लोको का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों को महाप्रबंधक महोदया ने अनुरक्षण कार्य के दौरान निरंतर मानिटरिंग करने हेतु निर्देश दिया। इसके पश्चात समीक्षा बैठक में वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरएस ने ’लोको शेड’ की आधारभूत संरचना, अनुरक्षण कार्य पद्धति एवं भण्डारण स्थिति से महाप्रबंधक को अवगत कराया ।


बैठक को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक  ने कहा कि संरक्षा एवं सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए रेल संचालन एवं प्रशासनिक कार्याे का दायित्व गम्भीरता से पूरा करने की आवश्यकता है। उन्होंने लोको अनुरक्षण के दौरान विशेष निगरानी तथा भविष्य की कार्य योजनाओं को जल्द पूरा किये जाने पर ज़ोर दिया। इसके अतिरिक्त रेल कर्मचारी कल्याण की दिशा में कार्य किये जाने के लिए निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने एन.ई.रेलवे मज़दूर यूनियन, एससी. एसटी. एसोसिएशन एवं ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की।
इसके पश्चात महाप्रबंधक महोदया ने गोण्डा स्थित उप मण्डलीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अंतरंग एवं बहिरंग वार्डाे, औषधि भण्डार, महिला एवं पुरूष चिकित्सा वार्ड व रजिस्टेªशन तथा आपदा प्रबंधन वार्ड का निरीक्षण किया तथा उन्होंने रेलवे कर्मियों एवं उनके परिवारीजनों के बेहतर उपचार हेतु जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये।
निरीक्षण के अगले चरण में महाप्रबंधक ने गोण्डा स्थित ’आर.ओ.एच. शेड’ (Routine Overhauling Shed) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम ’आर.ओ.एच. शेड’ का लेआउट चार्ट, बॉडी एवं बोगी अनुभाग, लेथ मशीन एवं सिक लाइन के इंफ्रास्ट्रक्चर व उक्त अनुभागों में बीसीएन वैगन के रखरखाव एवं अनुरक्षण कार्य का जायजा लिया तथा वैगन अनुरक्षण के दौरान किये जाने वाले सुरक्षा मानकों, मशीनों की तकनीकी बारीकियांे पर अधिकारियों, सुपरवाइजरों से जानकारी ली। तदुपरांत गोण्डा यार्ड में फ्रेट एग्जामिनेशन लाईन में सुरक्षा मानकों का भी अवलोकन किया।


इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा0, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/फ्रेट, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, उप मुख्य इंजीनियर/गतिशक्ति व एरिया मैनेजर/गोंडा, सहायक सुरक्षा आयुक्त तथा अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button