उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा लखनऊ-प्रयागराज संगम रेलखंड का निरीक्षण

संरक्षा,यात्री सुविधा एवं परिचालन कार्यप्रणाली को परखा तथा विकास कार्यों से हुए अवगत

लखनऊ : मंडल रेल प्रबंधक, एस.एम.शर्मा ने माघ मेला एवं आगामी महाकुम्भ मेला को दृष्टिगत रखते हुए मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ विंडो ट्रेलिंग करते हुए लखनऊ-प्रयागराज संगम रेलखंड का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया तथा इस रेलखंड की संरक्षा एवं जंघई-फाफामऊ रेलपथ के दोहरीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया | उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत आने वाले प्रयाग जं. एवं फाफामऊ स्टेशनों पर पहुंचकर यात्री सुविधाओं, रेल परिचालन संबंधी कार्यप्रणाली का विधिवत अवलोकन किया तथा प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया I इस दौरान उन्होंने संरक्षा कोटि के कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनके संरक्षा संबंधी ज्ञान को परखा I

प्रयागराज संगम स्टेशन पर पहुंचकर मण्डल रेल प्रबंधक ने रनिंग रूम,गार्ड एवं ड्राइवर लाबी, कार्यालय अभिलेख, प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर, इत्यादि का अवलोकन किया एवं प्रयाग जं. पर उन्होंने लेवल क्रॉसिंग 77 (निकट एनी बेसेंट) पर निर्मित किए जाने वाले लिमिटेड हाइट सब-वे (LHS) के कार्य की प्रगति को परखा एवं जंघई और फाफामऊ के मध्य स्थित क्रासिंग संख्या 40 A एवं 1C (गोहरी) पर निर्माणाधीन रेलओवरब्रिज की कार्य प्रगति से अवगत हुए एवं इसके उपरांत फाफामऊ स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने आवासीय कॉलोनी, स्टेशन तथा पैनल रूम इत्यादि का जायजा लिया I उन्होंने अवगत कराया कि माघ मेला के अंतर्गत यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष स्नान पर्वों पर मण्डल द्वारा आवश्यकतानुसार विशेष गाड़ियों के संचालन किया जाएगा.

ज्ञात हो कि जंघई-फाफामऊ रेलपथ के दोहरीकरण के बाद गाड़ियों के समयपालन में वृद्धि होगी जिससे यात्री सही समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच सकेंगे, लिमिटेड हाइट सब-वे (LHS) एवं रेलओवर ब्रिज के निर्माण से स्थानीय जनमानस एवं यात्रियों का आवागमन सुगम व सुरक्षित होगा | इस निरीक्षण का आशय यात्रियों को आवश्यक एवं नवीन सुख सुविधाएं प्राप्त कराना और उनकी रेलयात्रा को अधिक से अधिक सुगम एवं मनोरंजक बनाना है I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button