उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ की जिला कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक

लखनऊ : उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ की जिला कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में जिला संगठन के कार्यालय उदयाचल(क्वींस कालेज कैम्पस) वाला कदर रोड में सम्पन्न हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष, संयुक्तमंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य दो या अधिक विद्यालय इकाइयों में जाकर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं एवं अन्य सूचनाओं को निर्धारित प्रोफार्मा में संकलित कर जिलाध्यक्ष/जिलामंत्री को उपलब्ध करायेगें.

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं जिला संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र ने कहा कि गत लम्बे समय से शिक्षा भवन के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते शिक्षकों के प्रकरण लम्बित रखें जा रहे है। नवीन पेन्शन योजना से आच्छादित षिक्षकों की कटौती की धनराषि तथा राज्यांश लगभग 1 वर्ष से उनके खातों में नही जमा हो रहा है। लगभग 25 करोड़ की धनराशि को अनियमित रूप से शिक्षक एवें शिक्षिकाओं के खातों में नहीं जमा कराया गया है जिसकी जांच चल रही है इसी के साथ शिक्षकों के करोड़ों रूपये के अवशेषों के भुगतान घूसखोरी की प्रत्याशा में लम्बित है जिससे जनपद के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। इसीलिए जिला संगठन ने निर्णय लिया है कि विद्यालय इकाइयों से समस्याएं एकत्रित कराई जा रही है। समस्याओं का ज्ञापन बनाया जाएगा और समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण न किए जाने पर जिला संगठन संघर्ष कार्यक्रमों की घोषणा करेगा।
जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि जिला संगठन जनवरी के अन्तिम सप्ताह में संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, (द्वितीय) को ज्ञापन प्रेषित करेगा और यदि समस्याओं के समयबद्व निस्तारण के लिए प्रभावी कार्यवाही नही होता है तो जनवरी मास के अन्तिम कार्य दिवस 31 जनवरी, को जिला कार्यकारिणी की बैठक में संघर्ष कार्यक्रमों की घोषणा करेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा के अलावा राज्य कार्यकारिणी सदस्य डा. मीता श्रीवास्तव, जिलामंत्री महेश चन्द्र, संरक्षण समिति के संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ल, समन्वय समिति के संयोजक इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, राज्य परिषद सदस्य अनुराग मिश्र, डा. पी.के. पन्त, मंजू चैधरी, अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक के साथ ही जिला कार्यकारिणी के 40 उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button