उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सात दिवसीय उमंग सिल्क एक्स्पो का शुभारंभ राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया उद्घाटन

लखनऊ : उमंग सिल्क एक्स्पो द्वारा प्रदर्शनी लखनऊ के ‘’ मोती महल लॉन , राणा प्रताप मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ में  9 जनवरी से 15 जनवरी 2024 ,समय 11:00 से रात्रि 9:00 तक चलेगी | वैवाहिक व विंटर कलेक्शन की सम्पूर्ण रेंज आकर्षण छूट पर उपलब्ध है, जिसमें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के बेहतरीन कलेक्शन प्रस्तुत किए गए हैं। देशभर की साड़ियो का फैशन शो भी अयोजित किया गया।


उमंग सिल्क एक्स्पो के आयोजक आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि “ संस्थान द्वरा आयोजित सिल्क एक्स्पो व सेल में देश भर से आए सिल्क बुनकरों व डिजाईनरो ने अपने अपने प्रदेश संस्कृति काव्य और त्यौहारो को सिल्क पर छापा है, लखनऊ में आयोजित उमंग सिल्क एक्स्पो का मकसद देशभर के सिल्क उत्पादों का एक ही छत के तले प्रदर्शनी करना है|”


उमंग सिल्क एक्स्पो में कांजीवरम उपाडा, गढ़वाल पटोला , बैंगलोर सिल्क , कांथा वर्क, डकारी जामदानी, पैठानी, बनारसी, भागलपुरी की साड़ियो, कश्मीरी पश्मीना साड़ी, सूट सॉल जैकेट स्टोल आदि बिक्री हेतु उपलब्ध है।
एक्जीवीशन में गुजरात की पटोला सिल्क , तेलांगना की उपाडा सिल्क तमिलनाडु की कांजीवरम सिल्क , महाराष्ट्र की पैठानी सिल्क, पर गई कलाकारी लोगो को अपनी ओर खीच रही है| इस प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल के काला हस्ती से आए बुनकर ने भगवान श्री कृष्ण के नोका विहार का द्रश्य सिल्क पर पेंट किया किया है साड़ियो पर बनी डीजायनो में कश्मीरी केशर की डीजायन के साथ ही कश्मीरी कहावा भी है | इसके साथ ही प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से कोसा, घिचा,मलबरी रॅा सिल्क, एब्लॉक प्रिंटेड सिल्क साड़ी गुजरात से बान्धनी, पाटोला कच्छ एम्ब्रोयडरी , मिरर वर्क एवं डिजाइनर कुर्ती , मध्य प्रदेश से चंदेरी , महेश्वरी काटन एण्ड सिल्क साडी सूट , डकारी जामदानी एवं बनारसी सिल्क , तान्चोयी सिल्क, मैसूर सिल्क की साड़ीयो के साथ धर्मावरम तस्सर, ढाका, वही डिजाइनर ब्लाउज , सलवार सूट, पंजाब की फुलकारी वर्क सूट व् साडी हैदराबाद की हैवी नेकलेस, नोज पिन , रिंग, बैंगल्स, मांग टीका , कमरबंद, और मुंबई वेस्टर्न पैटर्न ज्वैलरी व पालकी ज्वैलरी भी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button