उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने इंदिरा नगर के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया

श्री राम मंदिर निर्माण से पूर्व शुरू हुआ मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ

लखनऊ : 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए लखनऊ में सनातन युवा वाहिनी द्वारा प्रमुख मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया । जिसमें महापौर संयुक्ता भाटिया ने भाग लेते हुए इंदिरा नगर सेक्टर सी स्थित हनुमान मंदिर में स्थानीय निवासियों के साथ सुंदरकांड का पाठ किया।

इस दौरान उन्होंने भक्तजनों और कार्यकर्ताओं से अक्षत वितरण कार्यक्रम का अनुभव भी पूछा।

सुंदरकांड पाठ के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ पार्षद पूजा जसवानी, सनातन युवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष जिया मिश्रा, शिवेंद्र मिश्रा सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button