उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा लखनऊ-बाराबंकी–सालारपुर-रेलखंड का गहन निरीक्षण

अयोध्या धाम जं. व अयोध्या कैंट स्टेशन पर पहुंचकर समस्त व्यवस्थाओं से हुए अवगत

लखनऊ : उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल की परिसीमा में आने वाले अयोध्या नगर में आगामी समय में अपार संख्या में आवागमन करने वाले रेलयात्रियों को उत्तम कोटि की यात्री सुविधाएं प्रदान करने हेतु अयोध्या धाम जं. स्टेशन को आधुनिकतम सुख सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा मे स्टेशन की आधारभूत संरचना सहित अनेक प्रकार के विकास कार्य संपन्न किए गए हैं तथा अनेक परियोजनाएं प्रगति पर हैं l इसके साथ ही रेलयात्रियों की सुगम यात्रा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा अनेक प्रकार की अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं को भी स्थापित किया जा रहा है l

इन समस्त कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए 07 जनवरी 2024 को मंडल के नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक, श्री एस.एम.शर्मा ने मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ लखनऊ-बाराबंकी–सालारपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए रेलखंड की संरक्षा एवं दोहरीकरण के कार्य को गहनता से परखा एवं उनका आगमन अयोध्या धाम जं.स्टेशन पर हुआ।

अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंडल रेल प्रबंधक ने बाराबंकी स्टेशन पर पहुंचकर चल रहे यार्ड री-मॉडलिंग के कार्य का जायजा लेते हुए ट्रैक की संरक्षा को परखा एवं संरक्षा कर्मियों से संवाद करते हुए उनके संरक्षा संबंधी ज्ञान को जांचा। इसके उपरांत सालारपुर स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने पैनल रूम एवं अभिलेखों का अवलोकन करते हुए रेल परिचालन प्रणाली को परखा।

तदोपरान्त उनका आगमन अयोध्या धाम जं. स्टेशन पर हुआ l स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने स्टेशन के नव निर्मित भवन का भलीभांति निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं, सम्पन्न किए गए रेल कार्यों तथा विकास कार्यों का क्रमवार जायजा लिया तथा रेल प्रशासन द्वारा निर्धारित की जाने वाली अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने विभिन्न रेल गाड़ियों द्वारा अयोध्या आवागमन करने वाले रेलयात्रियों की सुगम यात्रा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा निर्धारित की जाने वाली यात्री प्रबंधन की नीतियों तथा कार्यप्रणाली से अवगत होते हुए इनकी समीक्षा की तथा इस विषय में अपने आवश्यक सुझाव एवं निर्देश पारित किए।

उन्होंने नई स्टेशन बिल्डिंग, एयर कॉनकोर्स, यात्रियों का स्टेशन पर आगमन,उनका ठहराव, स्वच्छता, खानपान व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग की व्यवस्था,अग्निशमन यंत्रों की दक्षता एवं यात्री हित के अनुकूल वातावरण स्थापित करना जैसे अनेक बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए अपना आज का निरीक्षण किया ी

इसके अतिरिक्त उन्होंने अयोध्या परिक्षेत्र में आने वाले उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के निकटवर्ती स्टेशनों द्वारा गाड़ियों के परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं को भी परखा l इसी क्रम में आपने अयोध्या कैंट स्टेशन पहुँच कर यात्री सुविधाओं, वाराणसी छोर पर बन रहे नए फुट ओवर ब्रिज, एयर कॉनकोर्स सहित स्टेशन के आधुनिकीकरण की दिशा में अनेक प्रकार के प्रगति कार्यों का निरीक्षण करते हुए समस्त कार्यों की विधिवत जानकारी प्राप्त की तथा इनकी समीक्षा करते हुए इस सम्बन्ध में अपने आवश्यक सुझाव एवं निर्देश पारित किये I साथ ही स्टेशन पर उपस्थित मीडियाकर्मियों के साथ संवाद भी किया ल

 

उन्होंने अयोध्या धाम जं. स्टेशन एवं अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा पर समाप्त करने की बात पर विशेष बल दिया। आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, शिवेंद्र शुक्ला, अपर मंडल रेल प्रबंधक/अयोध्या , सचिन वर्मा सहित समस्त विभागों के शाखाध्यक्ष , RITES के अधिकारी एवं अन्य रेलकर्मी सम्मिलित रहे I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button