उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं व लखनऊ महानगर कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं पद्म विभूषण से सम्मानित  कल्याण सिंह “बाबू जी” की जयंती पर लखनऊ नगर निगम के सामने स्थित प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, एमएलसी मुकेश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय बाबूजी जी की जयंती के अवसर पर उनको हम सब श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं. उन्होंने प्रभु राम लला के भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने का कार्य किया। उनके राजनीतिक जीवन के दौरान भी प्रदेश में विकास के जो कार्य हुए उसके लिए भी हम उनको याद कर रहे हैं और श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। आज अयोध्या में रामलला का जो भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है। आज जो राम राज्य जैसा माहौल पूरे देश और प्रदेश में है, सभी तरफ बदलाव दिख रहा है एक सांस्कृतिक बयार है और अयोध्या सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित हो रही है।

भूपेंद्र सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नायक कल्याण सिंह बाबू जी जी जयंती पर कृतज्ञता पूर्वक नमन करता हूं। श्रद्धेय बाबूजी का संघर्ष, व्यक्तित्व, राजनीतिक व संगठनात्मक कौशल सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा। राम मंदिर निर्माण के लिए उनकी भूमिका और त्याग को प्रदेश हमेशा याद करेगा। भारतीय जनता पार्टी के हम सभी कार्यकर्ता उनके दिखाए हुए मार्ग पर चल रहे हैं और जो सपना कल्याण सिंह जी का था उसको हम सभी मिलकर पूरा करेंगे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुशील कुमार तिवारी पम्मी, घनश्याम अग्रवाल विवेक तोमर, अभिषेक खरे, सीता नेगी, रीना चोरसिया, आनंद पांडे, पंकज सक्सेना सहित पार्षद गणो, व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button