उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अमृत भारत योजना के अन्तर्गत यात्री सुविधा से सम्बन्धित किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक  मनोज कुमार सिन्हा ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक आशुतोष गुप्ता के साथ ऐशबाग जं. स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अन्तर्गत यात्री सुविधा से सम्बन्धित किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया।

श्री सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म सं. 01 एवं 06 पर लग रही लिफ्ट की कार्य प्रगति का अवलोकन किया तथा कार्य को शीघ्र सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही श्री सिन्हा ने ऐशबाग जं. स्थित रिटायरिंग रूम, वेटिंग रूम कैटरिंग स्टाल, आरक्षण केन्द्र, बुकिंग कार्यालय, सरकुलेटिंग एरिया, पार्सल कार्यालय एवं द्वितीय प्रवेश द्वार का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने स्टेशन परिसर पर सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मंडल वाणिज्य प्रबन्धक अनुज कुमार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/तृतीय मुकेश कुमार एवं वाणिज्य निरीक्षक व अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button