सतीश उपाध्याय, ने चांदनी चौक में आयोजित “राम ध्वजा पूजन समारोह” में सक्रिय रूप से भाग लिया

नई दिल्ली : नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष, सतीश उपाध्याय ने क्लॉथ मार्किट, चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली में, देश में ऐतिहासिक घटना राम मंदिर के उद्घाटन जो की 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में किया जायेगा,

इसके के उपलक्ष्य में “राम ध्वजा पूजन समारोह” कार्यक्रम की अध्यक्षता, मुख्य अतिथि भारत सरकार में शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता के कैबिनेट मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान की विशिष्ठ उपस्थिति में की ।

श्री उपाध्याय ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य 22 जनवरी, 2024 को होने वाले “राम मंदिर” के उद्घाटन के मौके पर देशवासियों को एक साथ जोड़कर इस ऐतिहासिक घटना को साझा करना है।

श्री उपाध्याय ने कहा कि 22 जनवरी, 2024 को हमारे देश में सबसे बड़ा आयोजन हो रहा है, जिसमें हर भारतीय के लिए यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक समय है.

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 22 जनवरी, 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्री राम के बारे में जानकारी, धार्मिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। श्री उपाध्याय ने बताया कि इस मौके पर सभी मार्किटों में श्री राम के स्टीकर और राम ध्वज लगाये जायेंगे ।

श्री उपाध्याय ने अपने भाषण में कहा कि राम केवल हिन्दू धर्म के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे जन चेतना के श्रोत भी हैं। श्री राम का सामाजिक समरसता और मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में वर्णन करते हुए उन्होंने कहा, “राम पूरे देश के लिए एक अद्वितीय प्रतीक हैं, जो अध्यात्मिक, धार्मिक और सामाजिक चेतना का प्रतीक है।”

समारोह के अंतर्गत, श्री उपाध्याय ने उमा निरंजन फाउंडेशन के सहयोग से “राम मंदिर स्टीकर अभियान” की शुरुआत की, जिसके तहत सभी मार्किटों में श्री राम के स्टीकर और उनके विचारों का प्रचार और प्रसार किया जायेगा ।

उन्होंने यह भी कहा कि जनवरी 22 को हम सभी को मिलकर दिवाली से भी बड़ी दिवाली अपने अपने घरों में मनानी चाहिए ।

इस अवसर पर सुरेंदर पाल (महामंत्री – विश्व हिन्दू परिषद्), गोपाल गर्ग (ट्रेडर्स एसोसिएशन- प्रधान), डॉ. हर्षवर्धन (MP-चांदनी चोक ) और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी भाग लिया और जय श्री राम के नारे लगाए और पूजा-अर्चना की।



