उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डायट में राजकीय माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्यों नेतृत्व क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण प्रारंभ

पांच दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रधानाचार्यों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

लखनऊ : राष्ट्रीय विद्यालय नेतृत्व केन्द्र राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विद्यालय (NIEPA) नई दिल्ली के सहयोग से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश के द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों का पाँच दिवसीय नेतृत्व क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 दिसंबर .2023, 01 जनवरी 2024 से 04 जनवरी 2024 (पाँच दिवसीय) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर-गाजीपुर में प्रारंभ हुआ ।

कार्यक्रम के शुभारभ उपशिक्षा निदेशक उदयभान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया । उपशिक्षा निदेशक उदयभान ने कहा कि नेतृत्व क्षमता प्रशिक्षण में प्रधानाचार्य के निर्णय लेने की क्षमता ,बेहतर संवाद स्थापित करने, सहानुभूति रखने, आईसीटी को बढ़ावा देने तथा संस्थान के संसाधन को सही प्रयोग करने, आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है ।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय अन्य माध्यमिक विद्यालयों के लिए रोल मॉडल है । इन संस्थानों के शिक्षक/ विद्यालय प्रमुख की कार्यप्रणाली का अन्य संस्थान अनुकरण करेगे ।प्रशिक्षक के रूप में दिनेश सिंह यादव प्रधानाचार्य राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाजीपुर एवम ओमप्रकाश यादव प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज सिधौली ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया । प्रशिक्षण में जनपद के सभी 28 राजकीय माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य का प्रशिक्षण प्रदान किया है । प्रशिक्षण में गतिविधि आधारित कराकर विद्यालय समस्या समाधान के सूत्र बताएं गए ।

प्रशिक्षण प्रभारी प्रवक्ता आलोक कुमार राकेश कुमार यादव निर्देशन में प्रशिक्षण संचालित हुआ । प्रशिक्षण का संचालन प्रवक्ता हरिओम प्रताप यादव ने किया। इस प्रशिक्षण में राजकीय महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रागिनी श्रीवास्तव जीजीआईसी सादात मंजू प्रकाश, कंचन लता, किरण यादव गौरी शंकर अजित सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button