सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अन्तिम दिन 1090 चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

लखनऊ : सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अन्तिम दिवस मनीष वर्मा, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लो.नि.वि., लखनऊ के नेतृत्व में प्रान्तीय खण्ड, लो.नि.वि., लखनऊ के समस्त सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं कर्मचारियों ने 1090 चौराहे पर एकत्रित होकर सड़क सुरक्षा जागरूकता के सम्बन्ध में मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को जागरूक किया गया एवं रैली निकाल कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
श्री वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में 15 दिसम्बर, 2023 से 30 दिसम्बर, 2023 तक “सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” मनाये जाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में प्रान्तीय खण्ड, लो
लो.नि.वि., लखनऊ द्वारा 16दिसंबर 2023 को हजरतगंज चौराहे पर सडक सुरक्षा जागरूकता रैली निकालते हुए जनता को जागरूक किया गया। इसी प्रकार अटल चौराहा, विक्रमादित्य चौराहा, परिवर्तन चौक चौराहा, आई.टी. चौराहा, 1090 चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, तेलीबाग चौराहा, अवध चौराहा, चारबाग, कनवेन्शन सेण्टर, स्वास्थ्य भवन तिराहा आदि अनेक चौराहों पर सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता अभियान चलाया गया।



