उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि बाल्मीकि के नाम पर रखने का स्वागत किया

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अयोध्या में नवनिर्मित हवाई अड्डे का नाम महर्षि बाल्मीकि हवाई अड्डा रखने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है और उचित निर्णय लेने के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

सचदेवा ने कहा है कि यह हवाई अड्डा अयोध्यावासियों के लिए विश्व के विकास से जुड़ने का द्वार खोलता है जबकि महर्षि बाल्मीकि ने रामायण लिखकर विश्व के लोगों के लिए अयोध्या का धार्मिक द्वार खोला था।

इसलिए हवाई अड्डे का नाम महर्षि बाल्मीकि के नाम पर रखना श्री राम के आदर्शों को आम आदमी के सामने ले जाने में उनकी भूमिका की सच्ची स्वीकृति है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button