उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

झूठ हैं जिस रिश्ते का आधार, कैसा होगा उनमें सच्चा प्यार?

झूठ में उलझी एक प्रेम कहानी: कलर्स पेश करता है 2024 की पहली प्रेम कहानी ‘मेरा बलम थानेदार’

लखनऊ : जबकि प्रभावशाली लॉन्च के उल्लेखनीय साल का समापन हो गया है, कलर्स एक और रोमांचक प्रेम कहानी, ‘मेरा बलम थानेदार’ के साथ नए साल की शुरुआत करने के लिए तैयार है। सामाजिक बदलाव लाने, भावनाओं को जगाने, और ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड़ियों को अमर बनाने वाली असाधारण कहानियों के साथ प्यार को सेलिब्रेट के समृद्ध इतिहास के साथ, कलर्स ने विपरीत विचारधारा वाले दो व्यक्तियों की इस अनूठी प्रेम कहानी के साथ विविध विषयों को पेश करने की अपनी परंपरा जारी रखी है।

इस शो में शगुन पांडे और श्रुति चौधरी क्रमशः वीर प्रताप सिंह और बुलबुल राजावत की भूमिका में हैं, और एक जोड़े की प्रेम कहानी को दर्शाया गया है जिनकी शादी एक झूठ पर आधारित है, जिसके कारण उनके रिश्ते की नींव ढह सकती है। शशि सुमीत प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, ‘मेरा बलम थानेदार’ का प्रीमियर 3 जनवरी को होगा और हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होगा।

राजस्थान की सुरम्य पृष्ठभूमि पर सेट किया गया, ‘मेरा बलम थानेदार’ बुलबुल और वीर के जीवन को दर्शाता है, जो दिन और रात की तरह अलग-अलग हैं, लेकिन उनकी नियति आपस में जुड़ी हुई है। बुलबुल एक ज़िंदादिल युवती है जो अपनी मां की हर बात का पालन करती है, भले ही इसके लिए उसे किसी अच्छी नीयत से झूठ बोलना पड़े। वह नाबालिग है, लेकिन उसे इस तथ्य के बारे में नहीं पता है। दूसरी ओर, वीर, एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी, किसी भी तरह के झूठ का दृढ़ता से विरोध करता है। बुलबुल को नहीं पता कि उसके माता-पिता ने उसकी असली उम्र छुपाई है। इस बीच, कम उम्र में विवाह का विरोध करने वाला, वीर अनजाने में बुलबुल से शादी कर लेता है, इस बात से अनजान कि वह नाबालिग है। क्या धोखे और नियति की पृष्ठभूमि में हुए इस प्रेमहीन विवाह में प्यार पनपेगा?

निर्माता शशि मित्तल ने कहा, “हमें अपनी प्रभावशाली कहानियों को तैयार करने में बहुत गर्व है, जो बड़े पैमाने पर दर्शकों को पसंद आती हैं, यहां तक कि भारत के सुदूर इलाकों तक भी पहुंचती हैं। हमारा नया शो, ‘मेरा बलम थानेदार’, राजस्थान की जीवंत पृष्ठभूमि पर आधारित होने के साथ ही, वीर और बुलबुल की एक विशिष्ट प्रेम कहानी को उजागर करता है। मांडवा, पुष्कर और किशनगढ़ जैसे वास्तविक स्थानों पर फिल्माया गया, यह शो इन खूबसूरत जगहों के स्थानीय सार को दर्शाता है, जिसका लक्ष्य राजस्थान के वास्तविक स्वरूप और अनुभव को दर्शकों के सामने लाना है।”

निर्माता शशि मित्तल ने आगे कहा, “हमारे प्रोडक्शन हाउस और कलर्स की साझेदारी ने लगातार अविश्वसनीय शो बनाए हैं, और यह शो हमारे पिछले शोज़ से बिल्कुल अलग है क्योंकि यह कम उम्र में शादी की समस्या पर चर्चा करता है, जिसमें वीर और बुलबुल खुद को एक वैवाहिक घोटाले में फंसा हुआ पाते हैं। हमें यकीन है कि दर्शक ताज़ा कहानी और शगुन और श्रुति के बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को पसंद करेंगे।”

वीर प्रताप सिंह की भूमिका निभाने पर अपने विचार साझा करते हुए, शगुन पांडे कहते हैं, “मैं किसी भी तरह के धोखे के खिलाफ मजबूती से खड़े होने वाले, एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए रोमांचित हूं। मैं इस तरह की भूमिका का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था, और मुझे वीर प्रताप सिंह को दर्शकों के सामने पेश करते हुए खुशी हो रही है – जो सिद्धांतों वाला व्यक्ति है। वह नाबालिग विवाह का विरोध करने के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन मुश्किल हालातों में यह जाने बिना बुलबुल से शादी कर लेता है कि वह नाबालिग है। पहले कलर्स के साथ काम करने के बाद, इस ब्रैंड के साथ फिर से काम करना मेरे लिए खुशी की बात है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक श्रुति के साथ मेरी जोड़ी को अपना प्यार देंगे।”

बुलबुल की भूमिका में नज़र आने के लिए तैयार श्रुति चौधरी कहती हैं, “अपनी अभिनय यात्रा में, मैंने कई भूमिकाएं निभाई हैं, और मुझे लंबे समय से किसी शो में मुख्य भूमिका निभाने की प्रतीक्षा रही है। मैं उत्साहित हूं कि मेरा सपना सच हो गया और मुझे इस रोमांचक शो के लिए कलर्स के साथ काम करने का मौका मिला। यह भूमिका खास है क्योंकि इसमें मुझे एक ऐसी किशोरी का किरदार निभाने का मौका मिला है, जो वयस्कता और झूठ पर आधारित शादी की जटिलताओं में फंस गई है। मेरा ध्यान उसकी मासूमियत, कमज़ोरी और साहस की बारीकियों को सामने लाने पर होगा, और ऐसा किरदार निभाने की पूरी ईमानदारी से कोशिश करूंगी, जो दर्शकों और बुलबुल की भूमिका के बीच तुरंत संबंध बना ले।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button