उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय जियामऊ का किया आकस्मिक निरीक्षण

प्रमुख सचिव ने निदेशक बेसिक शिक्षा को डीवीटी के माध्यम से होने वाले बच्चों के अभिभावकों को शीघ्र भुगतान कराने के दिये निर्देश

लखनऊ : प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डा. शन्मुगा सुंदरम् ने उच्च प्राथमिक विद्यालय जियामऊ लखनऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव को विद्यालय में 133 विद्यार्थियों में से 76 बच्चे उपस्थित तथा 57 अनुपस्थित मिले। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि 48 छात्रों का डीबीटी के माध्यम से होने वाले भुगतान अब तक नहीं होने पर प्रमुख सचिव ने बेसिक शिक्षा निदेशक को तत्काल इस पर कार्यवाही कर 48 बच्चों के अभिभावकों को डीबीटी भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

प्रमुख सचिव सुंदरम् ने सभी कक्षाओं में जाकर कक्षा 01 से 08 तक पढ़ने वाले बच्चों से बातचीत की तथा कक्षा 02 में कुछ बच्चों से अपनी किताबें पढ़ने और उनका अर्थ बताने के लिए कहा। कई बच्चों में निपुण के अनुसार दक्षता पाई। उन्होंने विद्यालय में शौचालयों का भी निरीक्षण किया जो मानक के अनुरूप साफ-सफाई नहीं पाई तथा उनकी साफ-सफाई सप्ताह में एक दिन होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता कर शौचालयों की दैनिक सफाई कराये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये।


प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने विद्यालय में तैनात 05 शिक्षकों (04 नियमित शिक्षक और 01 शिक्षामित्र) में से 01 नियमित शिक्षक और 01 शिक्षामित्र मौके पर उपस्थित थे। 02 शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर तथा 01 सीसीएल (बच्चे की देखभाल की छुट्टी) पर थे। प्रमुख सचिव ने निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन का स्वाद चखा। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button