उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रोजगार करने से रोकने के विरोध सीटू के बैनर तले 2 जनवरी से ग्रेनो प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन करेंगे वेंडर्स- गंगेश्वर दत्त शर्मा

ग्रेटर नोएडा : पथ विक्रेता अधिनियम 2014 एवं संवैधानिक व्यवस्थाओं को ताक पर रखकर ग्रेनो प्राधिकरण और थाना बिसरख पुलिस द्वारा ए सिटी सोसाइटी ऐमनाबाद सैक्टर -1, ग्रेटर नोएडा पुलिस चौकी के पास वर्षों -वर्षों से लगने वाले फूटपाती साप्ताहिक बाजार को पिछले कुछ दिनों से लगने से रोक रहे हैं। उक्त से परेशान वेंडर्स ने 26 दिसम्बर 2023 को पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन संबंध सीटू के बैनर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया था लेकिन उसके बावजूद भी बाजार को नहीं लगने दिया जा रहा है।

उक्त मसले को लेकर आज फिर सीटू जिलाध्यक्ष व पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन के महामंत्री गंगेश्वर दत्त शर्मा, सीटू जिला सचिन रामस्वारथ के नेतृत्व में वेंडर्स का एक प्रतिनिधिमंडल आज फिर ग्रैनो प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी  विशु राजा से मिला और उनसे उक्त मुद्दे पर बातचीत की गई लेकिन वार्ता संतोषजनक नहीं रही।

उक्त के बाद वेंडर्स ने आपस में बैठक कर तय किया कि अपने हक अधिकार और रोजगार को बचाने के लिए 2 जनवरी 2023 को प्रातः 10:00 बजे से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। जो समस्या का समाधान होने तक जारी रहेगा।

मजदूर नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि वेंडर्स का सत्यापन कर उन्हें व्यवस्थित करने के बजाय प्राधिकरण द्वारा वेंडर्स को रोजगार करने से रोकना पथ विक्रेता अधिनियम 2014 और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई नियमावली का खुला उल्लंघन है जिसे हमारी यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इस मसले पर वेंडर्स को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए जोरदार तरीके से आवाज उठाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button