नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल -2023 का आगाज़ 29 दिसंबर से
फेस्टिवल में होंगे 400 स्ट्रीट फूड वेंडर्स एवं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय 500 तरह के व्यंजन

नई दिल्ली। हर वर्ष दिल्ली को देश दुनिया का स्वाद चखाने वाला नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल अपने नए अंतरराष्ट्रीय संस्करण के साथ फिर से तैयार है। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक इस स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन नेशनल एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। फेस्टिवल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह करेंगे। इस अवसर पर शेफ कुणाल कपूर स्ट्रीट फूड वेंडर्स के साथ दिखेंगे।
उद्घाटन सत्र के साथ साथ विभिन्न सामाजिक विषयों पर चौपाल लगाई जाएगी। सांस्कृतिक संध्या में हास्प व्यंग कवि शंभू शिखर, लोक गायक नेहा राठौर एवं अन्य कलाकारों की प्रस्तुति होगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए आयोजन किए जाएंगे।
नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल 2023 शुक्रवार से दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अपनी भव्यता लिए शुरू हो रहा है। जाते साल की आखरी शामें दिल्ली वालों शाम 4 बजे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी द्वारा इस फेस्टिवल का उद्घाटन होगा। फेस्टिवल के उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री फेस्टिवल में लगने वाले स्टॉल्स का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर मशहूर शेफ कुणाल कपूर भी स्ट्रीट फूड वेंडर्स का स्वाद चखेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे ।
इस बार फेस्टिवल में विदेशी व्यंजनों का भी जोड़ा गया है। भारत के चारों कोनों से करीब 400 स्ट्रीट फूड वेंडर्स इस फेस्टिवल में किसी न किसी प्रकार से हिस्सा रहेंगे। ये स्ट्रीट फूड वेंडर एक से दो दिन की यात्रा कर दिल्ली पहुंचे हैं। शुक्रवार से ये सभी वेंडर दिल्ली के संसाधनों को इस्तेमाल कर अपने हुनर को प्रदर्शित करेंगे ।
विशेष आकर्षण
सूरत का लोचो !
इस बार सूरत का पारंपरिक स्वाद लोचो भी फेस्टिवल में अपनी शोभा बढ़ाएगा। सूरत से आए स्ट्रीट फूड वेंडर जितेंद्र भाई बताते हैं इस व्यंजन को हाल ही में और शोहरत मिली। जब प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत में किसी उद्घाटन में लोचो का नाम लिया। उनका कहना है। उनके कहने और करने में कोई लोचा नही है। वो और उनकी टीम अपने भोलेपन की मिठास लोचो में घोलते हैं।
पाकिस्तान का सज्जी, अफगान की चपली
29 दिसंबर से दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्ट्रेटेडियम में शुरू हो रहे नेशनल स्ट्रीट फेस्टिवल में आमतौर पर दुर्लभ व्यंजनों के सुलभ होने की साक्षी दिल्ली होने वाली है। यूं तो इस फेस्टिवल में देश भर से सैकड़ों खाने के व्यंजन हिस्सा ले रहे हैं। पर कुछ व्यंजन इस फेस्टिवल को और खास बना रहे हैं। इस बार फेस्टिवल में भारत के नजदीकी देशों के व्यंजन भी परोसे जाने वाले हैं। अफगानिस्मान, पाकिस्तान और नेपाल जैसे देशों के व्यंजन देखने को मिलेंगे। अफगानिस्तान से चपली कबाब, पाकिस्तान के सज्जी चिकन तथा नेपाल के पारंपरिक खाने का स्वाद लिया जा सकता है। इन व्यंजनों के नाम से उनके स्वाद का खास पता नही चलता। पर चखने के बाद इन देशों
ज़ीरो वेस्ट मैनेजमेंट थीम
इस बार फेस्टिवल में ज़ीरो वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फेस्टिवल में बचे हुए खाद्य पदार्थों के निष्पादन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां तक फेस्टिवल में दोने पत्तल का इस्तेमाल किया जाएगा खाने पीने के लिए ।



