उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा संवाद’ संगोष्ठी का आयोजन

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के बहुउदेशीय हाल में मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार की अध्यक्षता में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/इंफ्रा. राजीव कुमार तथा वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डॉ शिल्पी कन्नौजिया व शाखाधिकारियों की उपस्थिति में ’संरक्षा संवाद’ संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

’संरक्षा संवाद’ संगोष्ठी के आरम्भ में मण्डल रेल प्रबन्धक  आदित्य कुमार ने ट्रेन संचालन के दौरान लखनऊ मण्डल के इंजीनियरिंग विभाग के ’फ्रंटलाइन स्टाफ’ ट्रेकमैन, कीमैन तथा मेट आदि कर्मचारियों के साथ उनकी ट्रैक पेट्रोलिंग के दौरान आने वाली दिक्कतों व उनकी संरक्षा एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने तथा संरक्षा नियमावली के उपयोग के सम्बन्ध पर विस्तार से चर्चा की गयी।

मण्डल रेल प्रबन्धक ने उपस्थित शाखाधिकारियों एवं उपस्थित ट्रैक मैन्टेनरों से संवाद स्थापित करते हुए उनसे कार्य की स्थिति में तथा ट्रैक अनुरक्षण के दौरान आने वाली दिक्कतों तथा समग्र संरक्षा में सुधार के लिए उनके सुझावों पर सार्थक विमर्श किया। उन्होंने ट्रैक मैन, कीमैन तथा मेट आदि कर्मचारियों से अनुरक्षण के दौरान संरक्षा सावधानियों के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की।

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में मण्डल रेल प्रबन्धक  आदित्य कुमार ने उपस्थित रेलवे ट्रैक मैन को ट्रेन संचलन के दौरान हमेशा सतर्क रहने और निर्धारित संरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करने की निर्देश दिया। उन्होने कहा कि ट्रैक मैन्टेनर भारतीय रेलवे की रीढ़ है।

रेलपथ की संरक्षा एवं सुरक्षा आप के कन्धो पर है। आप स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखें जिससे डियूटी के दौरान रेलवे संरक्षा का पालन सुनिश्चित किया जा सके। लाइन पर कार्य करते समय अपनी तथा अपने सहकर्मियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होने उपस्थित रेल कर्मियों को कार्यालयी संबंधी कार्यो के निपटान हेतु सेक्शन के हित निरीक्षकों कोे अवगत कराने के निर्देश दिये।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मण्डल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी.वे.) अपने अधीन ट्रैक  मैन, कीमैन, मेट स्टाफ की निरंतर काउंसिलिंग करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/द्वितीय, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/तृतीय, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/सा., मण्डल कार्मिक अधिकारी, सहायक मण्डल संरक्षा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी व परिचालन, सिगनल, इंजीनियरिंग, विद्युतकर्षण, यांत्रिक के संरक्षा सलाहकार व यातायात निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button