उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

किसान सभा की चेतावनी 28 को बोर्ड बैठक टली तो आंदोलन शुरू

किसान सभा की जिला सचिव निवासी ग्राम जुनपत स्वर्गीय वीरवती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

गौतम बुद्ध नगर : अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी की बैठक ग्राम जुनपत में धर्मेंद्र की बैठक पर आयोजित हुई.बैठक की अध्यक्षता किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने की किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने मीटिंग में उपस्थित कमेटी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि 16 सितंबर को किसान सभा ने 4 महीने के दिन रात के धरना प्रदर्शन के परिणाम में प्राधिकरण के साथ समझौता संपन्न किया था. समझौते के अनुसार 31 अक्टूबर तक बोर्ड बैठक बुलाई जाकर किसानों के मसलों को पास किया जाना था परंतु प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक लेट कर दी और 22 दिसंबर बोर्ड बैठक आयोजित करने की सूचना किसान सभा को दी गई.

दोबारा प्राधिकरण ने बैठक को 28 दिसंबर के लिए स्थगित कर दिया प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अवगत कराया है कि 28 दिसंबर की तारीख पक्के तौर पर तय की गई है मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने आश्वस्त किया है कि 10% आबादी प्लाट, आबादियों की लीज बैक, नए कानून के अनुसार डायरेक्ट खरीद से प्रभावित किसानों को प्रोजेक्ट अफेक्टेड फैमिली की मान्यता, भूमिहीनों के लिए वेंडिंग जोन में 33% आरक्षण और सीधी खरीद एवं गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के भूमि अधिग्रहण से प्रभावितों के लिए अतिरिक्त मुआवजे का प्रस्ताव इसी बोर्ड बैठक में ले जाया जाएगा।

बाकी प्रस्ताव अगली बोर्ड बैठक में ले जाए जाएंगे किसान सभा के जिला सचिव अजब सिंह नेताजी ने कहा कि किसानों के रोजगार, 120 वर्ग मीटर के न्यूनतम प्लाट साइज और सर्कल रेट के चार गुना मुआवजे का प्रस्ताव अगली बोर्ड बैठक के लिए लंबित कर दिया गया है।

 

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने समझौते के अनुसार शिफ्टिंग के मसलों को एवं एसआईटी जांच से प्रभावित मसलों के जल्दी ही हल करने का आश्वासन दिया है। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नगर ने कहा कि अभी जो पांच प्रस्ताव जा रहे हैं वह सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं उसके बाद बाकी प्रस्तावों को भी अगली बोर्ड बैठक में किसान सभा भिजवाने का कार्य करेगी।

 

जिला कमेटी ने 28 तारीख को किसी भी कारण से बोर्ड बैठक स्थगित होने पर आंदोलन तुरंत शुरू करने का प्रस्ताव पास किया। प्रस्ताव पास होने के बाद किसान सभा के उपाध्यक्ष सतीश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्राधिकरण सहमति वाले सभी मसलों को 28 दिसंबर की प्रस्तावित बोर्ड बैठक में पास कर दे अन्यथा किसान सभा तुरंत आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी.

जिला कमेटी की बैठक में संदीप भाटी सुरेंद्र भाटी विनोद भाटी बाबा नेतराम बाबा संतराम श्याम सिंह प्रधान श्याम सिंह पाली शिशांत गुरप्रीत एडवोकेट, जिला सचिव अशोक भाटी धीरज भाटी बीरन भाटी तिलक देवी जोगेंद्री देवी मोहित भाटी नीरज शर्मा धर्मेंद्र एडवोकेट नितिन चौहान सुरेंद्र यादव निशांत रावल सुधीर रावल इंद्रजीत भाटी अजयपाल भाटी सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपस्थित जिला कमेटी के पदाधिकारी ने किसान सभा की जिला सचिव स्वर्गीय वीरवती के निवास स्थान जुनपत पर जाकर पुष्पांजलि भेंट कर श्रद्धांजलि दी और सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि वीरवती के असमय गुजर जाने से किसानों और किसान सभा की अपूर्णीय क्षति हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button