पार्षद शरद कपूर ने अमर कॉलोनी में दिल्ली नगर निगम के सीलिंग अभियान का विरोध कर सीलिंग रोकी

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का व्यापारियों को परेशान करने का काला चेहरा अब बेनकाब हो रहा है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लोकल शापिंग सेन्टर की दुकानों को डी सील करने का आदेश दिया जिसके बावजूद उन दुकानों की डी सील करने, पेनल्टी मे छूट देने के महापौर डा. शैली ओबेरॉय उनका झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रही हैं और इस मुद्दे पर विशेष सदन बुलाया है। साथ ही परेशान दुकानदारों से आम आदमी पार्टी के लिए चंदा मांगे जाने की भी चर्चा है।

आज फिर आम आदमी पार्टी का दक्षिण दिल्ली के दुकानदारों के प्रति दूष सामने आया जब जनरल लाइसेंस नवीकरण ना होने की आड़ मे दिल्ली नगर निगम का दस्ता अमर कॉलोनी में 11 दुकानें सील करने पहुंचा और तेज़ी से 3 दुकान सील भी कर दी।
जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा पार्षद शरद कपूर मार्किट में पहुंचे और निगम द्वारा सील की जा रही चौथी दुकान मे बैठ गये और सीलिंग रूकवाई।
शरद कपूर ने कहा है की यह शर्मनाक है की महापौर एवं आम आदमी पार्टी व्यापारियों के लियें बड़ी बड़ी घोषणाएं करते हैं पर असलियत यह है की मात्र 8 हजार रूपए की फीस वाले जनरल ट्रेड लाइसेंस को आड़ बना दुकानें सील करवा रहे हैं।
सीलिंग दसता शाम 7.30 तक पार्षद के विरोध के बावजूद अमर कॉलोनी में जमा है और महापौर के इशारे पर रात में सीलिंग कर सकता है।
उन्होने कहा है की दिल्ली भाजपा इस सीलिंग का कल नगर निगम सदन में जम कर विरोध करेगी।



