उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे द्वारा क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

नई दिल्ली : उत्तर रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन महाप्रबंधक उत्तर रेलवे,  शोभन चौधुरी की अध्यक्षता में  22 दिसंबर 2023 को कॉन्फ्रेंस हॉल, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में किया गया। इस बैठक में उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक सहित सभी प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों, मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधकों एवं मुख्य कारखाना प्रबंधकों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने बताया कि उत्तर रेलवे पर संसदीय राजभाषा समिति ने अपने निरीक्षणों में उत्तर रेलवे के कार्यों की सराहना की है। जिसके लिए सभी को बधाई देता हूं और आप सभी टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए हिंदी में काम करके एक मिसाल पेश करें, इससे अधीनस्थ कर्मचारी प्रेरित होंगे। भारतीय रेल जन-जन तक हिंदी पहुंचाने में सदैव अग्रसर रही है। सामूहिक प्रयासों से ही हिंदी का प्रचार-प्रसार संभव है अत: आप सभी अपने-अपने स्तर पर स्वयं हिंदी में काम करें और अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को भी हिंदी में काम करने के लिए प्रोत्साहित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button