उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने दो अवार्ड – एआई/एमएल मार्केट डिसरप्टर आफ द ईयर एवं मूमेंट आफ ट्रुथ -लाइफ इंश्योरेंस जीते

लखनऊ : : प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस, भारत की सबसे तेज वृद्धि करने वाली लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं जो नवोन्मेष व ग्राहक सेवा के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी ने बंगलौर में आयोजित प्रतिष्ठित अमेज़न एआई कान्क्लेव 2023 में एडब्लूएस इंटरप्राइज श्रेणी में एआई/एमएल मार्केट डिसरप्टर आफ द ईयर अवार्ड जीता और मुंबई में संपन्न एसोचैम के 15 वें ग्लोबल इंश्योरेंस समिट एवं अवार्ड्स में मूमेंट आफ ट्रुथ (क्लेम एक्सपीरियंस )-लाइफ इंश्योरेंस अवार्ड में रनर अप रहीं।

इस जीत से उत्साहित प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस कं एमडी एवं सीईओ पंकज गुप्ता ने कहा , “हमें ये विशिष्ट अवार्ड्स हासिल कर अत्यंत गौरव की अनुभूति हो रही है यह हमारे नवोन्मेष व ग्राहक सेवा उत्कृष्टता के लिए किए जाने वाले अथक प्रयास को रेखांकित करता है। तकनीकी और सर्वश्रेष्ठ ग्राहक सेवा हमेशा हमारे लिए अग्रणी रहा है जो ग्राहकों को उच्च स्तर का अनुभव प्रदान करता है। हम इस जीत के लिए अमेज़न वेब सर्विसेज और एसोचैम का धन्यवाद करते हैं। यह हमारी प्रतिभाशाली टीमों को ग्राहक अनुभव को समृद्ध बनाने के नए तरीकों पर काम करने के लिए प्रेरित करेगा।”

एआई/एमएल मार्केट डिसरप्टर आफ द ईयर अवार्ड कंपनी की मशीन लर्निंग अंडर राइटिंग प्रीडिक्टिव स्कोरिंग माडल का सम्मान है। यह एडवांस माडल उच्च जोखिम वाले ग्राहकों को चिन्हित करने में आगे है जिसके परिणामस्वरूप पालिसी तेजी से जारी की जाती है। कंपनी की पालिसी डाउनटाइम में गिरावट दर्ज की गई है जो परिचालन में कुशलता और ग्राहकों की खुशी को बढ़ाता है।

मूमेंट आफ ट्रुथ (क्लेम एक्सपीरियंस ) अवार्ड एक प्रमाण है कंपनी के तेज क्लेम सेटलमेंट के लिए प्रतिबद्धता का और उन पहलों का विशेष कर ग्राहक अनुभव को प्राथमिकता देने का। क्लेम करना पालिसी धारकों और इंश्योरेंस कंपनी के लिए सत्य का क्षण होता है।

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 22-23 में 98.80 फीसदी क्लेम पेमेंट रेशियों के साथ ग्राहकों से वादा निभा रहा है। अपने ग्राहक केंद्रित पहल प्रतिज्ञा कवच के जरिए यह 48-72 घंटे के भीतर क्लेम सेटलमेंट का वादा करता है।
दावा करने वाले की मदद व क्लेम सेटलमेंट के कागजात जमा करने में मदद के लिए एक क्लेम रिलेशनशिप अधिकारी और क्लेम हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।

सैन्य सेवा समुदाय की सेवा के मामले में अपनी अग्रणी भूमिका को स्वीकारते हुए कंपनी इस सेगमेंट में शत प्रतिशत क्लेम गारंटी के साथ समूचे उद्योग में शीर्ष पर है।
“इन पुरस्कारों का मिलना ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षाओं के प्रति हमारे समर्पण को स्थापित करता है पर इससे भी अधिक महत्वपूर्ण है कि यह हमें अपनी महती जिम्मेदारी की याद भी दिलाता है “, प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस के चीफ बिजनेस अधिकारी कार्तिक चक्रपाणि ने बताया। “इंश्योरेंस महज एक उत्पाद नहीं है बल्कि यह सुरक्षा का वादा है। हम पारदर्शिता, सक्षमता के साथ इसे पूरा करने का प्रयास करते हैं व ग्राहक की बेहतरी के लिए एक भावुक प्रतिबद्धता रखते हैं । प्रतिज्ञा कवच जैसी पहल डिफेंस समुदाय के लिए शत प्रतिशत क्लेम गारंटी हमारे आंतरिक मूल्यों व करोड़ों लोगों के जीवन की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति हमारे सम्मान को दर्शाता है। हम एक कर्तव्य की भावना से संचालित होने वाली कंपनी हैं और यह अवार्ड हमारे लिए ग्राहक केंद्रित उत्कृष्टता को लगातार उच्च स्तर पर ले जाने में उत्प्रेरक का काम करेगा।.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button