उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बिजली कार्यालय सेक्टर- 25 नोएडा का घेराव 20 दिसंबर को करेंगे हिंडन पुस्ता पार कालोनी के लोग 

बिजली कनेक्शन की मांग

नोएडा : हिंडन नदी पुस्ता के साथ-साथ बसी कालोनियों में बिजली कनेक्शन दिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शहरी ग्रामीण विकास समिति ने 20 दिसंबर 2023 को विद्युत अधिशासी अभियंता कार्यालय सेक्टर- 25, नोएडा पर धरना प्रदर्शन का ऐलान कर रखा है।

उक्त प्रदर्शन की तैयारी के लिए समिति के कार्यकर्ता विभिन्न कॉलोनियों में जनसंपर्क कर लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं.

इसी क्रम में आज कई कॉलोनी में समिति के नेता हर गोविंद सिंह, रामजी यादव, किरण यादव,गोपी, राजेश दुबे, वशिष्ठ मिश्रा, किशनचंद्र झा, विनोद यादव, राजेंद्र गौड़, विंध्याचल तिवारी, बृज बिहारी पर्वत, जमुना प्रसाद, पंडित श्यामानंद झा, दयाशंकर पांडे, ममता आदि के नेतृत्व में कई कॉलोनियों/ बस्तियों में जनसंपर्क अभियान के तहत नुक्कड़ सभा/ बैठक कर लोगों से 20 दिसंबर 2023 को बिजली घर सेक्टर- 25, नोएडा पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की अपील किया। जनसंपर्क अभियान में जनवादी महिला समिति के नेता रेखा चौहान, चंदा बेगम, गुड़िया देवी आदि भी शामिल हुई।

उक्त अभियान की जानकारी देते हुए मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष व समिति के संयोजक गंगेश्वर दत शर्मा ने बताया कि हिंडन नदी पुस्ता के साथ-साथ छजारसी, चोटपुर, यूसुफपुर चक साहबेरी, हैबतपुर, बहलोलपुर, तिगड़ी, साई सिटी, अंबेडकर सिटी, राधा कुंज, कृष्णा कुंज, रॉयल गार्डन, परथला, न्यू परथला, सैनिक विहार, गणेश नगर, राम वाटिका, श्याम वाटिका सोरखा, विकास नगर, गंगा विहार, आदर्श नगर, संगम विहार, ककराला, अक्षरधाम, कुलेसरा, जलपुरा आदि में हजारों हजार परिवार वर्षों वर्षों से रहते चले आ रहे हैं लेकिन आज तक बिजली की सुविधा से लाखों की आबादी वंचित है कई बस्तियां कॉलोनियां ऐसी हैं जहां बिल्कुल भी बिजली नहीं है बिजली के अभाव में लोग बदहाली की जिंदगी जीने को मजबूर है.

आज के इस आधुनिक युग में एशिया के सबसे बड़े इस औद्योगिक शहर में लोग बिजली के अभाव में दिया, मोमबत्ती के सहारे जिए यह नोएडा जैसे शहर के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है। लोग लंबे समय से बिजली दिए जी दिए जाने की मांग करते रहे हैं। और इस मांग को लेकर कई बड़े-बड़े आंदोलन भी हुए हैं सरकार, बिजली विभाग, जिला प्रशासन के बार-बार आश्वासन दिए जाने के बाद भी उक्त समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया है, इसीलिए फिर लोगों ने संघर्ष का रास्ता अख्तियार करने का निर्णय लिया है और बड़ी संख्या में 20 दिसंबर 2023 को लोग बिजली घर सेक्टर- 25, नोएडा पर धरना प्रदर्शन कर पुनः ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने हिंडन नदी पुस्ता के साथ-साथ बसी कॉलोनियों के सभी नागरिकों से बड़ी संख्या में अपने हक के लिए होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button