उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रणजीव सक्सेना ने रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिक्षेत्र, लखनऊ का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर :  प्रणजीव सक्सेना ने रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिक्षेत्र, लखनऊ का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व, आप रेल संरक्षा आयुक्त, दक्षिण मध्य परिक्षेत्र, सिकन्दराबाद के पद पर कार्यरत थे।

आप स्पेषल क्लास रेलवे एप्रेंटिस द्वारा यांत्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक कर 1987 बैच के माध्यम से भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा में आये।  प्रणजीव सक्सेना ने आई.आई.एम.,कोलकाता से वित्त एवं सिस्टम में विषेज्ञता के साथ एम.बी.ए. भी किया है। आपने रेल सेवा की शुरूआत उत्तर रेलवे से की और विभिन्न कारखानों एवं मंडलों में कार्य किया।

प्रणजीव सक्सेना ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर पूर्व रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे में विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। आप भारतीय रेल मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग संस्थान, जमालपुर में कम्प्यूटर और प्रबन्धन में प्रोफेसर तथा सीनियर प्रोफेसर/डीजल और रोलिंग स्टॉक के पद पर कार्य कर चुके है। आपने राइट्स में
महाप्रबन्धक/रोलिंग स्टॉक एवं डिजाइन के पद पर कार्य किया है।  सक्सेना ने आर.डी.एस.ओ. में
निदेषक के पद पर रहते हुए भारत में पहली डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन सेवा चलाने के लिये तकनीकी मंजूरी
सुनिष्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button