उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नैनीताल बैंक की नवीनीकृत शाखा का उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया उदघाटन

लखनऊ। नैनीताल बैंक की नवीनीकृत शाखा के नए परिसर का उदघाटन गुरुवार 14 दिसम्बर को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया। (उन्होंने कहा कि बैंक समाज की विकास की रीढ़ हैं।) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 292/144/100, तुलसीदास मार्ग, तुरियागंज में स्थित बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल मोहन ने बैंक की महत्वाकांक्षी योजनाओं से ग्राहकों सहित अन्य उपस्थित विशिष्ट जनों को रूबरू करवाया।

उन्होंने बताया कि बैंक बहुमुखी विकास के लिए औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सस्ती दरों पर ऋण सुविधाएं दे रहा है। नैनीताल बैंक लिमिटेड जिसे अब नैनीताल बैंक के नाम से जाना जाता है की स्थापना भारत रत्न देश के चौथे गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत ने की थी। वर्तमान में नैनीताल बैंक की भारत में 166 से अधिक शाखाएँ हैं।

यह पर्सनल बैंकिंग, बिजनेस बैंकिंग, ग्रामीण और कृषि बैंकिंग के अलावा ऑनलाइन सुविधाएं भी प्रदान करता है। नैनीताल बैंक लिमिटेड भारतीय रिजर्व बैंक, भारत के केंद्रीय बैंक के साथ अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक के रूप में पंजीकृत है इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक सनी मेहरा, उप क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक गोयल, परिसर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक, प्रदीप सिन्हा, वरिष्ठ प्रबंधक शरद दुबे एवं सुधीर सिंह सिंह, नादान महल शाखा के प्रबंधक कन्हैया कुमार मल सहित ग्राहक और बैंक के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button