उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इन्फिनिक्स स्मार्ट 8HD, 6299 रु. में अपने सेगमेंट का सबसे स्टाईलिश स्मार्टफोन

प्रीमियम टेक्सचर में बैक पैनल, चार कलर वैरिएंट, रिंग फ्लैश के साथ शानदार कैमरा मॉड्यूल, और साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

लखनऊ : मोबाईल टेक्नॉलॉजी उद्योग में ट्रेलब्लेज़र, इन्फिनिक्स ने अपनी स्मार्ट सीरीज़ में नया स्मार्टफोन, इन्फिनिक्स स्मार्ट 8HD पेश किया है। 6299 रु. में उपलब्ध स्मार्ट 8HD में शानदार फीचर्स हैं, जो इस सेगमेंट के लिए नए मानक स्थापित करते हुए स्मार्टफोन का अत्याधुनिक अनुभव प्रदान करेंगे।

इन्फिनिक्स 8HD में यूज़र्स को परफॉर्मेंस और सुंदरता का बेहतरीन मिश्रण प्रदान करने के लिए स्मार्ट सीरीज़ के पिछले स्मार्टफोंस के मुकाबले बड़े अपग्रेड किए गए हैं। इसमें 90 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, और डायनामिक एक्सपैंडेबल नॉच फीचर दिया गया है, जिनकी मदद से यह किफायती स्मार्टफोन के सेगमेंट में नए कीर्तिमान बना देगा।
श्री अनीश कपूर, सीईओ, इन्फिनिक्स इंडिया ने कहा, ‘‘वर्तमान में 10 हजार से कम कीमत वाले सेगमेंट में इनोवेटिव स्मार्टफोन की कमी है। अपनी स्मार्ट 8 सीरीज़ के साथ हम इस सेगमेंट में प्रीमियम डिज़ाईन और इनोवेटिव फीचर्स के साथ अत्याधुनिक स्मार्टफोन पेश करना चाहते हैं। अपने टिम्बर टैक्सचर डिज़ाइन और शानदार कैमरा मॉड्यूल के साथ, स्मार्ट 8HD, उन यूज़र्स को आकर्षित करेगा, जो स्टाइलिश स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें इनोवेटिव मैजिक रिंग फंक्शन यूज़र के इंटरैक्शन को बढ़ाता है और स्मार्टफोन को इस्तेमाल करना बहुत आसान बना देता है।

उन्नत डिज़ाइन और बेहतरीन सॉफ्टवेयर क्षमताओं के अलावा भी इस स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, 6.6एचडी$ पंच होल 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमें स्मार्टफोन के क्षेत्र में लगातार सीमाओं का विस्तार करते हुए यूज़र्स की पसंद के अनुरूप स्मार्टफोन पेश करने पर गर्व है। हम स्मार्टफोन सेगमेंट में नए कीर्तिमान बनाने के इस सफर में अपने यूज़र्स के शामिल होने के लिए उत्सुक हैं।’’

स्टाईलिश डिज़ाईन और डायनामिक फीचर्स:
स्मार्ट 8HD स्टाईलिश होने के साथ-साथ इसमें जबरदस्त शक्ति भी है। यह टिंबर टैक्सचर फिनिश बैक पैनल के साथ चार आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जो एक प्रीमियम और कुशल डिज़ाईन निर्मित करता है। इसमें रिंग फ्लैश के साथ शानदार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, और कलर मैच्ड फ्रेम इस डिवाईस का आकर्षण बढ़ाता है। विभिन्न उपयोगों के लिए उत्तम स्मार्ट 8HD चार दिलकश रंगों, क्रिस्टल ग्रीन, शाईनी गोल्ड और टिंबर ब्लैक में आता है। इसमें 6.6 इंच की एचडी+ रीडेबल डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राईटनेस 500 निट्स है। इसलिए यह तेज रोशनी में भी पर्याप्त विज़िबिलिटी प्रदान करता है, जिससे यूज़र का अनुभव और ज्यादा बेहतर हो जाता है।
सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्मार्ट 8HD में फेस अनलॉक फंक्शन और साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो इस सेगमेंट में पहला है। यह फीचर आपके डेटा को सुरक्षित रखता है, और साथ ही डिवाईस तेजी से और आसानी से अनलॉक हो जाती है।
इसमें 90 हर्ट्ज़ का पंच-होल डिस्प्ले है, जो बहुत ही खूबसूरत विज़्युअल अनुभव प्रदान करता है। डायनामिक नॉच फीचर, जिसे मैजिक रिंग कहा जाता है, के साथ न केवल इसकी खूबसूरती बढ़ी है, बल्कि फेस अनलॉक, बैकग्राउंड कॉल, चार्जिंग एनिमेशन, चार्ज कंप्लीशन रिमाईंडर, और लो बैटरी रिमाईंडर जैसी फंक्शनलिटीज़ भी इसे मिली हैं।
अतुलनीय परफॉर्मेंस और स्पीड:
स्मार्ट 8HD स्मार्टफोन का अनुभव बेहतर बनाने के लिए डिज़ाईन किया गया है। इसकी एक मुख्य विशेषता इसका 90 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट है, जो इसके पूर्ववर्ती, स्मार्ट 7D के मुकाबले काफी उन्नत है क्योंकि उसमें केवल 60 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट था। इस इनोवेशन के साथ सुगम स्क्रॉलिंग, ज्यादा रिस्पॉन्सिव टच इंटरैक्शन, और बेहतर विज़्युअल अनुभव सुनिश्चित होता है।
शक्तिशाली यूनिसोक टी606 प्रोसेसर युक्त स्मार्ट 8HD न केवल शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है, बल्कि इसका एंटुटु स्कोर 230K+ है। 6जीबी तक रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज (माईक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2टीबी तक एक्सपैंडेबल) की मदद से यूज़र्स आसानी से मल्टीटास्क कर सकते हैं, ज्यादा फोटो, वीडियो, और ऐप्स स्टोर कर सकते हैं, और सुगम एवं रिस्पॉन्सिव यूज़र अनुभव का आनंद ले सकते हैं। यह डिवाईस यूएफएस 2.2 फास्ट स्टोरेज के साथ भी आती है।
शानदार कैमरा क्षमता:
इन्फिनिक्स स्मार्ट 8HD में 13 मेगापिक्सल ड्युअल एआई कैमरा और क्वाड एलईडी रिंग फ्लैश के साथ बेहतरीन कैमरा सिस्टम लगा है, जिसकी मदद से आप विभिन्न तरह की रोशनी में बिल्कुल स्पष्ट फोटो क्लिक कर सकते हैं। साथ ही, स्मार्ट 8HD में एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है, जो स्मार्ट 7HD में 5 मेगापिक्सल के कैमरा के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड है। इस बेहतर सेल्फी कैमरा की मदद से आप कम रोशनी में भी ज्यादा क्रिस्प, स्पष्ट और विस्तृत सेल्ट-पोर्ट्रेट ले सकते हैं।
शानदार परफॉर्मेंस और बैटरी लाईफ:
स्मार्ट 8HD लेटेस्ट एक्सओएस13 वर्ज़न के साथ एंड्रॉयड 13गो पर चलता है। यह एक सुगम और इन्ट्यूटिव यूज़र इंटरफेस प्रदान करता है। यह बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑप्टिमाईज़ किया गया है, ताकि आपको भारी ऐप्स और गेम्स में भी लैग-फ्री अनुभव मिले।
पूरे दिन पॉवर बनाए रखने के लिए स्मार्ट 8HD में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। टाईप-सी चार्जिंग और पॉवर मैराथन टेक्नॉलॉजी की मदद से यह बार-बार चार्ज करने के झंझट के बिना लंबे समय तक चलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button