उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग IDL-2023’’ में का मैच ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स व ऑपरेटिंग एवेंजर्स के मध्य खेला गया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित ’’अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग IDL-2023’’ में का मैच ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स व ऑपरेटिंग एवेंजर्स के मध्य खेला गया।
ऑपरेटिंग एवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 04 विकेट खोकर शानदार 169 रन बनाए। जिसमें शशि ने सर्वाधिक 63 रन, मनीष झा ने 40 रन तथा सचिन ने 24 रनों का का योगदान दिया। ऑपरेटिंग एवेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवांग ने 02 तथा नितेश व राज पासवान ने 01-01 विकेट प्राप्त किया।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑपरेटिंग एवेंजर्स की टीम ने मात्र 12.3 ओवरों में 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स ने यह मैच ऑपरेटिंग एवेंजर्स से 109 रनों से जीत लिया। इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरभ व रामदेव ने 03-03 विकेट तथा रोहित ने 02 विकेट प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button