वर्णाभिनाय आर्ट गैलरी में 7 दिसंबर से शुरू हुई वुड कट वर्कशाप

लखनऊ : वर्णाभिनय आर्ट गैलरी एक गैर लाभकारी संस्था है। जो की एक आर्ट गैलरी एवम विजुअल आर्ट इंस्टीट्यूट को चलाता है हमारा मुख्य उद्देश्य समाज में विजुअल आर्ट संस्कृति को विस्तार देना है जिससे समाज में कला संस्कृति के प्रति नई दृष्टि बने साथ ही कलाकरों को एक प्लेटफॉर्म पर साथ लाना है जिससे सकारात्मक संवाद को स्थापित किया जा सके, इसमें वर्णाभिनय प्रयासरत है।

वुड कट वर्कशाप गत 07 दिसंबर से प्रारंभ हुई । इसमें कुल 12 छात्र एवम छात्राओं ने प्रतिभाग किया है.। शामिल हुए विद्यार्थियों के वुड कट प्रिंट की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। और उत्तम आर्ट वर्क को सम्मानित किया जाएगा।
वर्कशॉप के प्रथम दिन रवि कुमार अग्रहरि ने स्टूडेंट्स को प्रिंट मेकिंग की बारीकियां बताई तथा समकालीन समय में प्राइमेकिंग की महत्वता की चर्चा की।

प्रिंट मेकिंग विषय के फंडामेंटल पर बात की इन स्टूडेंट्स के प्रश्नों के सरलता से व उदाहरण सहित उनके उत्तर दिए। इस बीच प्रिंट मेकिंग वर्कशॉप में चर्चा में युवा कलाकार उपस्थित रहे । प्रिंट मेकिंग की यह वर्कशॉप 07 दिसंबर से 14 दिसंबर तक रहेगी। इस बीच में यदि कोई विद्यार्थी इसमें शामिल होना चाहता है तो भी वह शामिल हो सकता है।




