उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 240 वीं स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक का आयोजन

प्रशासनिक कार्यों एवं कर्मचारी हित संबंधी अनेक बिन्दुओं पर किया गया मंथन

लखनऊ : 07 दिसम्बर 2023  को उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय में स्थित सभागार में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 240 वीं स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक का आयोजन किया गया lइस बैठक का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक ,उत्तर रेलवे, लखनऊ, डॉ. मनीष थपल्याल द्वारा किया गया I

उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की वार्ता तंत्र का आयोजन नियमित तौर पर किये जाने का प्रावधान है, जिसका उद्देश्य प्रशासन एवं यूनियन के आपसी सहयोग के द्वारा कर्मचारी मुददों के त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना है |

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल की उपलब्धियों एवं वर्तमान में कार्यान्वित की जानेवाली योजनाओं तथा कार्यप्रणाली से यूनियन के पदाधिकारियों को अवगत कराया ,साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के हितों हेतु रेल प्रशासन द्वारा उठाये गए कदमों के विषय में भी जानकारी दी

इस बैठक में यूनियन और प्रशासन द्वारा मंडलीय स्थाई वार्ता तंत्र में विभिन्न मुददों पर चर्चा हुई,जिसमें प्रमुख रूप से मण्डल के स्वास्थ्य केंद्रों में महिला चिकित्सकों की नियुक्ति, रेल कार्यालयों एवं स्थलों पर स्थित प्रसाधन कक्षों की नियमित साफ-सफाई, मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर महिला प्रसाधन कक्षों की समुचित उपलब्धता, निर्धारित समय पर कर्मचारियों की पदोन्नति, अनुकंपा संबंधी नौकरी प्रदान करने की प्रक्रिया का यथाशीघ्र निपटान, चिकित्सा के आधार पर विकोटिकृत कर्मचारियों को उनकी स्वास्थ्य की दशा को ध्यान में रखते हुए समायोजित किया जाना, संरक्षा कोटि के कर्मचारियों हेतु आवास उपलब्ध कराए जाने के संबंध में तथा दिव्यांग कर्मचारियों के हितों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य कराए जाने सहित अन्य अनेक प्रकार के कर्मचारी हित एवं कल्याण संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया तथा प्रशासन द्वारा इस विषय में नियमानुसार एवं निर्धारित मानदंडों के आधार पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया.

इसके अतिरिक्त इस वार्ता में प्रशासन एवं कर्मचारियों के उचित सामंजस्य द्वारा सरकारी कामकाज को और अधिक सुगम बनाने तथा पारदर्शिता लाने की नयी संभावनाओं एवं दिशाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया I इस स्थाई वार्ता तंत्र में, समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष , नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष,  विभूति मिश्रा ,मंडल मंत्री, श्री आर. के.पाण्डेय सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button