उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के प्रदेशीय निर्वाचन में मुख्यायुक्त पद के प्रत्याशी शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉक्टर महेंद्र देव का नामांकन निरस्त होने से बचा

सारे हथकंडे हुए फेल

लखनऊ : अंततः सायं लगभग 7:30 बजे एसीएम (पंचम) एवं महानगर क्षेत्र की एसीपी नेहा त्रिपाठी की उपस्थिति में शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव का उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के प्रादेशिक मुख्यायुक्त के पद पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन वैध घोषित किया गया।

शिक्षा निदेशक माध्यमिक के नामांकन को निरस्त करने के लिए सुबह से षडयंत्र होता रहा। दिल्ली स्थित भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय के निदेशक का मेल भी आया कि स्क्रुटनी के पश्चात परिणाम उनके आदेश से जारी होगा। निर्वाचन अधिकारी स्क्रुटनी के पश्चात वैध या अवैध नामांकन का परिणाम घोषित करने के लिए तैयार नहीं थे।

इसका जम कर विरोध किया गया। इसके बाद एसीएम (पंचम) और एसीपी नेहा त्रिपाठी आ गई और उनके साथ हुई वार्ता के पश्चात निर्णय हुआ कि निर्वाचन अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच कर आज ही वैध या अवैध परिणामों की घोषणा करेंगे।


शिक्षा निदेशक माध्यमिक का नामांकन वैध पाए जाने की घोषणा के पश्चात वर्तमान मुख्यायुक्त एवं मुख्यायुक्त पद के दूसरे प्रत्याशी डॉ. प्रभात कुमार भी आ गए और निर्वाचन अधिकारी पर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉक्टर महेंद्र देव का नामांकन वैध घोषित किए जाने पर नाराजगी जाहिर करने लगे और कहा इसे आज नहीं जारी करना चाहिए था।

उनकी इस बात का भी जोरदार विरोध किया गया।
वर्तमान मुख्य आयुक्त के दबाव के कारण निर्वाचन अधिकारी द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के वैध नाम की आज घोषणा नहीं की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button