उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

होमगार्ड जवानों के साथ भोजन कर होमगार्ड्स मंत्री ने बांटा पुरस्कार

लखनऊ : होमगाडर््स संगठन की स्थापना के 61 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होमगार्ड्स एवं कारागार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मवीर प्रजापति ने आला अधिकारियों एवं होमगार्ड जवानों के साथ मिलकर होमगार्ड मुख्यालय स्थित मैदान परिसर में सामूहिक भोज में हिस्सा लिया, उनके साथ भोजन किया, उनका हालचाल जाना एवं उनका उत्साहवर्द्धन किया। जिसके उपरान्त मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पुरस्कार वितरण समारोह एवं उनको सम्मानित किया।

डीआईजी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष स्थापनादिवस के अगले दिन बड़ा खाना का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि हमारे होमगार्ड जवान एक से डेढ़ माह तक लगकर विभिन्न कार्य जैसे-साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के साथ-साथ परेड की भी तैयारी करते हैं। उनके उत्साहवर्द्धन एवं मनोबल को ऊंचा बनाये रखने के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ बैठकर खाना खाते हैं।पुरस्कार वितरण में निम्न को सम्मानित किया गया-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button