उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक सभी प्रकार की आपदाओं में सजग रहते है : मुकुल गोयल

लखनऊ : नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक सभी प्रकार की आपदाओं में सजग रहते है और बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हैं। यह विचार नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की 61वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के दौरान प्रकट किया।


नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कार्यालय परिसर पर आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने परिसर में ध्वजारोहण किया, इसके तत्पश्चात स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया, जिसमें 23 वार्डेनों ने रक्तदान किया।
गत दिनों राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद स्तर पर ब्लैक आउट मॉकड्रिल में प्रतिभाग करने वाले 100 से अधिक स्वयंसेवकों को मैडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर लखनऊ चीफ़ वार्डेन  अमरनाथ मिश्रा, डिविजनल वार्डेन  सुनील कुमार शुक्ला, सीनियर उपनियंत्रक  मनोज कुमार वर्मा को भारत सरकार द्वारा भेजे गए राष्ट्रपति पदक व प्रमाण-पत्र पुलिस महानिदेशक  मुकुल गोयल द्वारा प्रदान किया गया। समापन अवसर पर वृक्षारोपण किया।


चीफ़ वार्डेन  अमरनाथ मिश्रा द्वारा आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक  सुमित मौर्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपनियंत्रक  अनिता प्रताप, डिप्टी चीफ वार्डेन गुरप्रीत सिंह सेठी, स्टाफ आफिसर रितुराज रस्तोगी, सहायक उपनियंत्रक मनोज कुमार वर्मा, सुमित मौर्य, ममता रानी, ऋषि कुमार, रेखा पाण्डेय, मुकेश कुमार, डिविजनल वार्डेन प्रवीण श्रीवास्तव, सुनील कुमार शुक्ला, मुशीर अहमद, एन.के. शुक्ल, राकेश मिश्रा, राजेंद्र श्रीवास्तव, हेमंत कौशल, हरीश चंद्रा, अयाजुद्दीन सिद्दीकी, पोस्ट वार्डेन अजय कुमार गुप्ता, मोo असद किदवई, अशोक गुप्ता, सेक्टर वार्डेन रामगोपाल सिंह, मोहम्मद नफीस, संतोष सिंह आदि प्रमुख भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button