प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब के समानता, एकरुपता और समरुपता के संदेश को पूरे देश में पहुंचाने का काम किया है : वीरेन्द्र सचदेवा
आज महिलाओं को भारत में बराबरी का दर्जा देने का जो काम किया जा रहा है उसकी नींव रखने का काम बाबा साहब ने किया : मीनाक्षी लेखी

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आज पार्टी के केंन्द्रीय कार्यालय विस्तार में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी थे और सांसद मनोज तिवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर सत्य नारायण जाटिया, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चंदोलिया, प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वराज, राष्ट्रीय भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री संजय निर्मल, श्रीमती सुनीता कांगड़ा उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने की। मोर्चा पदाधिकारियों कर्मवीर चंदेल, जीतेन्द्र कुमार, राजकुमार कनौजिया, आकाश चंद, गौरव राज मोगा, रविन्द्र कश्यप, सुमेश लिलोठिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।

अपने सम्बोधन में वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्य योजना बनाने और कार्यों को अंतिम रुप देने की शैली की आज पूरी दुनिया कायल है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब के संदेश समानता, एकरुपता और समरुपता को पूरे देश में पहुंचाने का काम किया है।

सचदेवा ने कहा की दिल्ली वालों के लिए यह दुर्भाग्य का विषय है कि उनके पास अरविंद केजरीवाल सरकार है जो सिर्फ अपनी भ्रष्टाचार की राजनीति में मग्न है और उन्हें दिल्ली की विकास और यहां लोगों से कोई सरोकार नहीं है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 195 करोड़ रुपये की लागत से बनाया डा. अम्बेडकर सेंटर हम सब के सामने दिल्ली में है जो बाबा साहेब को एक सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होने कहा अरविंद केजरीवाल आफिसों में डा. अम्बेडकर का चित्र लगाने के नाम पर राजनीति करते हैं पर दिल्ली मे ना उनकी स्मृति में कोई उल्लेखनीय काम किया है ना ही अनुसूचित जाति वर्ग के लियें कोई ठोस योजना रखी है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि डा. अम्बेडकर सबको सुरक्षा देना चाहते थे उसी उद्देश्य से मोदी सरकार की अनेक योजनाओं से आज देश के गरीबों की मदद हो रही है इसलिए हमारा कर्तव्य है कि मोदी सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी है कि हर घर पर छत हो और कोई भूखा नही सोए।
सचदेवा ने सभी से आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटें जीतने का संकल्प करवाया और साथ ही 2025 में भ्रष्टाचार में लिप्त केजरीवाल सरकार को दिल्ली से उखाड़ फेंकने का आवाहन किया।
दुष्यंत गौतम ने कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन ही शिक्षाप्रद है। उनकी सोच का इस राष्ट्र के निर्माण में एक बड़ा योगदान रहा है और उनकी सोच ही है कि कांग्रेस की लाख कोशिशों के बाद भी वह दलितों के सबसे बड़े मसीहा बनकर देश के सामने आए।
26 नवम्बर को जब बाबा साहेब ने देश को संविधान दिया था पर कांग्रेस ने उस दिन का महत्व नही माना पर 2015 मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का ऐलान कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया।
दुष्यंत गौतम ने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर ने देश को सुव्यवस्थित शासन व्यवस्था दी। कांग्रेस ने उन्हें दलितो तक ही सीमित रखा लेकिन आज हम कह सकते हैं कि डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर सिर्फ दलितों के नेता नहीं थे बल्कि वह वर्तमान भारत के निर्माता थे। उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर की ख्याति विदेशों में भी थी विदेशी जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर डॉक्टर अम्बेडकर कौन है।
श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर ने भारत को एक ऐसा संविधान दिया जो देश में बराबरी की बात की, समानता की बात की और देश में भेदभाव को खत्म करने का प्रयास किया। महिलाओं को आजाद भारत में बराबरी का दर्जा देने का काम जो आज हो रहा है उसकी नींव रखने का काम बाब साहब ने किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब का सबका साथ सबका विकास का सपना और बराबरी का सपना और अन्य भेदभाव को समाप्त करने के सपने पर अगर किसी ने काम किया तो वह और कोई नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को समाज के अंदर प्रचारित करने और उसे आगे बढ़ाने का काम किया।
मनोज तिवारी ने सभी को कविता सुनाई और अपनी कविता के माध्यम से 2024 में 400 पार का ऐलान किया और साथ ही दिल्ली के भ्रष्ट केजरीवाल सरकार को 2025 में दिल्ली से सफाया करने की बात कही।



