राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव में शिरकत की
चन्दर नगर गुरुद्वारें में श्री गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गुरुग्रंथ साहब को माथा टेक कर आशीर्वाद लिया
लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर लखनऊ के चन्दर नगर गुरुद्वारें में श्री गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गुरुग्रंथ साहब को माथा टेक कर आशीर्वाद लिया और सभी को गुरुपर्व की शुभकामनाएं दी.
उन्होंने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी सिख धर्म के प्रथम गुरु थे उन्होंने सिख धर्म की स्थापना की उन्होंने विश्व को शान्ति, सद्भाव, भाई चारे और सेवा का जो संदेश दिया वह अनुकरणीय है,उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज को सुधारने में लगा दिया, समानता और सहिष्णुता को बढ़ावा देने मे उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर श्री गुरू सिंह सभा की तरफ से श्री दुबे को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर चन्दर नगर गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह सेठी,उपाध्यक्ष गुरुमीत सिंह सलूजा आलमबाग गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री निर्मल सिंह राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव श्री मनोज सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।