उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर किसान मोर्चा द्वारा नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा खेल व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत लखनऊ महानगर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय नमो: कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम इंडोर हाल में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी, मा० महापौर सुषमा खर्कवाल जी द्वारा किया गया।
आनंद द्विवेदी और सुषमा खर्कवाल ने शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएं प्रदान की।

आज हुए मुकाबले में काकोरी और चौक के मध्य काकोरी को मिले 27 अंक के मुकाबले में चौक ने 38 अंक प्राप्त करते हुए जीत दर्ज की।
वही बीकेटी टीम ने 54 अंक प्राप्त कर केंद्रीय विद्यालय को 18 अंकों के अंतर से पराजित किया।

प्रतियोगिता के दौरान किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष  प्रमोद सिंह (आयोजक), वोवीनाम मार्शल आर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष व कलारिपयट्टू प्रदेश सीईओ प्रवीन गर्ग, कबड्डी संघ जिला सचिव अनूप शुक्ला, संरक्षक सीजी शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button