उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

छत्तीसगढ़, म.प्र. और राजस्थान के लोगों ने MODI गारंटी पर अपना विश्वास व्यक्त किया है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि देश के हृदय प्रदेशों की जनता ने कांग्रेस पार्टी के नकारात्मक अभियान को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

कांग्रेस ही नहीं पूरे विपक्ष ने व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभियान चलाया था लेकिन छत्तीसगढ़, म.प्र. और राजस्थान के लोगों ने मोदी गारंटी पर भरोसा जताया है।

श्री सचदेवा ने कहा कि तेलंगाना की जनता ने भी अच्छे वोट प्रतिशत के साथ-साथ सीटों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ भाजपा के लिए राज्य के दरवाजे खोल दिये हैं।

देश के लोगों विशेषकर आदिवासियों को प्रोत्साहन देने के साथ ही महिला सशक्तीकरण और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राजनीति पर विश्वास व्यक्त किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि चुनाव नतीजों में एक और अच्छा संकेत है क्योंकि तीन राज्यों के लोगों ने अरविंद केजरीवाल की गंदी राजनीति को खारिज कर दिया है क्योंकि उनके लगभग सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button