लखनऊ सरोजिनी नगर में दलित गौरव संवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शामिल हुए

लखनऊ : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने दलित गौरव संवाद में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में निशाना बनाकर दलितों को मारा जा रहा है, भाजपा सरकार अपराधियों को बचा रही है, दलितों पर अत्याचार करने वालों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी संरक्षण दे रहे हैं, हाथरस, उम्भा,लखीमपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, बहराइच सहित तमाम जनपदों में दलितों पर जो अत्याचार हुआ , दलितों की हत्याएं हुईं उसमें सरकार अपराधियों के साथ खड़ी थी,

श्री राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश का कोई जिला नहीं है जहां भाजपा सरकार में दलित सुरक्षित हों एक डर का माहौल बनाने की कोशिश हो रही है, हम इसके खिलाफ लड़ रहे हैं, यह संवाद दलितों के सम्मान ,स्वाभिमान और उनके अधिकारों की लड़ाई है , इसे हम आगे भी जारी रखेंगे, भाजपा और आरएसएस की दलित विरोधी मानसिकता को उत्तर प्रदेश में सफल नहीं होने देंगे.





