उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सामूहिक विवाह समारोह में 31 जोड़ों ने लिए सात फेरे

लखनऊ : ओमैक्स फाउंडेशन द्वारा लखनऊ में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन ओमैक्स रेजीडेंसी आर-2, अर्जुनगंज, नियर गोमती नगर (लखनऊ) में किया गया, जिसमें 31 जोड़ों ने सात फेरे लिए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ओमैक्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती सुषमा रोहतास गोयल रहीं। आयोजन में फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष श्रीमती शालिनी तिवारी भी उपस्थित रहीं।

फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2021 में इस अनूठी पहल की शुरुवात की गयी और आज इसका तीसरा संस्करण है। इसके द्वारा तीन वर्षों में 69 असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर जोड़ों का विवाह सम्पन्न करवाया जा चुका है।

 

इस आयोजन की सफलता पर  सुषमा रोहतास गोयल ने बताया कि तृतीय सामूहिक विवाह के आयोजन पर मैं सभी का आभार प्रकट करती हूँ और नव विवाहित जोड़ों उज्वल भविष्य के लिए शुभकामना देती हूँ। उन्होंने आगे कहा कि असहाय की मदद और समाज उत्थान के लिए गोयल परिवार सदैव आगे रहता है।

फाउंडेशन लंबे समय से बच्चों की पढ़ाई और महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटा हुआ है। इसके अतिरिक्त फाउंडेशन आर्थिक रूप से कमजोर लड़के-लड़कियों के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करता है। दोपहर 12 बजे गणेश वंदना, 1 बजे पाणिग्रहण और दोपहर 2 बजे प्रतिभोज हुआ।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button