उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नौ हजार वर्गफीट में तैयार होगा लखनलाल का भव्य मंदिर

श्री लक्ष्मण उर्मिला मंदिर के मूल गर्भगृह का शिलान्यास अनुष्ठान 23 को

लखनऊ । गोहनाकला, जानकीपुरम विस्तार में निर्माणाधीन श्री लक्ष्मण माँ उर्मिला मंदिर के मूल गर्भगृह का शिलान्यास अनुष्ठान 23 नवम्बर को मध्याह्न केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर अध्यक्षता में समारोहपूर्वक होगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा.दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

श्रीलक्ष्मण पीठ सेवा न्यास के पीठाधीश्वर और राम कथा प्रवक्ता पंडित धीरेन्द्र वशिष्ठ जी महाराज ने विश्व के पहले भगवान श्री लक्ष्मण माँ उर्मिला मंदिर के मूल गर्भगृह शिलान्यास अनुष्ठान के विषय में उक्त जानकारी पत्रकारों को देते हुए बताया कि गुरुवार 23 नवम्बर को अनुष्ठान पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक श्री लक्ष्मण मंदिर स्थल श्री लक्ष्मणपुरी धाम में यह अनुष्ठान चलेगा। एक एकड़ जमीन में नौ हजार वर्गफीट में बन रहे मंदिर की चारदीवारी और कार्यालय बन गया है। इस प्रथम मां उर्मिला-श्रीलक्ष्मण मंदिर में विघ्नहर्ता श्रीगणेश, राम सेवक हनुमान की प्रतिमा भी प्रतिष्ठित होगी।
आयोजन में अतिविशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा नेता नीरज सिंह, विधान परिषद् सदस्य पवन कुमार सिंह, अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, विधायक योगेश शुक्ला, विधायक डॉ.नीरज बोरा, पूर्व विधान सभा सदस्य अविनाश त्रिवेदी और विशिष्ट अतिथियों के रूप में इटौंजा नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश कुमार अवस्थी कमल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बक्शी का तालाब अरुण कुमार सिंह गप्पू व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बक्शी का तालाब रामेन्द्र सिंह मोनू सम्मिलित होंगे। उन्होने बताया कि गुरु की इच्छापूर्ति के लिए वह वर्ष 2017 से निरन्तर लखनऊ में श्रीलक्ष्मण मंदिर के निर्माण के लिए कृतसंकल्पित हैं। पूरे देश में भिक्षाटन करके श्रीलक्ष्मण मंदिर बनाने के लिए भूमि लेकर पिछले वर्ष मई में हुए भूमि पूजन अनुष्ठान के बाद मंदिर निर्माण चल रहा है।
उन्होंने बताया कि भगवान श्री लक्ष्मण मंदिर निर्माण में कोई भी श्रद्धालु अपना सहयोग श्री लक्ष्मणपीठ सेवा न्यास के बैंक ऑफ बड़ौदा खाता संख्या- 31890200000509 में आईएफसी कोड- ठ।त्ठव्ज्ञन्त्ैप्ग् के माध्यम से दे सकता है। इस अवसर पर अधिवक्ता आशीष कुमार सिंह, अधिवक्ता शेर बहादुर सिंह, अरुण कुमार सिंह, संतोष शुक्ला, देवेन्द्र कुमार सिंह, शिव बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button