उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में सी.जी. (अनुकंपा नियुक्ति) अदालत का आयोजन

लखनऊ : 10 नवंबर 2023 को मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में, अपर मण्डल रेल प्रबंधक, शिवेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अमित पाण्डेय की उपस्थिति में सी. जी. अदालत का आयोजन किया गया, जिसमे 11 आवेदन दर्ज किये गए थे उपरोक्त सभी आवेदन पर निर्णय लेते हुए सक्षम अधिकारी द्वारा 04 आवेदनों में अभिलेखों व साक्ष्य में असमानता होने / नियमानुसार ना होने के आधार पर निरस्त करने का आदेश जारी किया गया तथा अन्य 04 मामलों में अग्रिम कार्यवाही हेतु विचाराधीन है व 03 मामलें में अनुकंपा नियुक्ति हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है।



